लाइव न्यूज़ :

इस राज्य में जेल में बिकेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार कर रही है अनोखा प्रयोग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 14, 2017 14:04 IST

इस राज्य में पहले ही जेलों में फूड प्रोसेसिंग यूनिट और कपड़े बनाने के कारखाने चल रहे हैं जिन्हें देखने आम नागरिक भी जा सकते हैं।

Open in App

जेल सुधार के मामले में भारत के कमोबेश सभी राज्यों की स्थिति चिंताजनक है लेकिन एक राज्य ऐसा है जो इस दिशा में उल्लेखनीय पहल करने जा रहा है। भारत का सर्वाधिक साक्षर प्रदेश केरल अब जेल में पे्ट्रोल और डीजल बिक्री की व्यवस्था करेगा। केरल के उद्योग मंत्री एसी मोईदीन ने मीडिया को बताया था कि इसकी पूरी तैयारी राज्य सरकार कर चुकी है।

मलयालम मनोरमा की खबर के अनुसार केरल की वामपंथी सरकार विय्यूर, कन्नूर और पूजापुर के सेंट्रल जेलों में पेट्रोल और डीजल पंप खोलेगी। इनके अलावा केरल सरकार चीमेनी और नेट्टूकालासरी स्थिति ओपेन जेलों में भी सरकार पेट्रोल पंप खोलेगी। माना जा रहा है कि कैदियों को इन पेट्रोल पंपों पर छोटे-मोटे कारोबार की इजाजत दी जाएगी। केरल में पहले से ही विभिन्न जेलों में रेस्तरां, हैंडीक्राफ्ट यूनिट और सब्जी की खेती इत्यादि हो रही है।

केरल सरकार ने जेलों में बंद कैदियों के लिए रोजगार के अन्य साधन उपलब्ध कराने के लिए एक अध्ययन कराने का आदेश दिया है। उद्योग मंत्री ने मीडिया से कहा कि खेल मंत्रालय के साथ मिलकर वो कैदियों के खिलाड़ी बनाने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। केरल सरकार आम नागरिकों को जेल का जीवन देखने का भी मौका दे रही है। जेल के अंदर चलने वाले कपड़े के कारखाने और फूड प्रोसेसिंग यूनिट का बाहरी लोग भी दौरा कर सकते हैं। मंत्री ने दावा किया कि जेल में फल और सब्जी की खेती शुरू करने के बाद वहां का माहौल काफी बदल गया है।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज