लाइव न्यूज़ :

Indian Railway: भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन Tejas Express को नहीं मिल रहे पैसेंजर्स, जल्द होगी बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2020 19:57 IST

तेजस एक्सप्रेस का संचालन सरकारी कंपनी IRCTC करती है।रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस एक्सप्रेस ट्रेन के बंद होने के पीछे यात्रियों की संख्या में कमी बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइसी साल 19 मार्च को भी इन ट्रेनों का ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। IRCTC ने लखनऊ-दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस अक्टूबर, 2019 में शुरू की थी

देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की रफ्तार पर एक बार फिर ब्रेक लगने जा रहा है और जल्दी ये ट्रेन यार्ड में खड़ी नजर आएगी। रेलवे बोर्ड ने फैसला किया है कि वो लखनऊ से नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस और मुंबई से अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस दोनों ही रूट का संचालन बंद कर देगा।हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली-लखनऊ के बीच दौड़ने वाली तेजस एक्सप्रेस का संचालन आगामी 23 नवंबर से बंग होगा, जबकि अगले ही दिन यानी 24 नवंब को अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया जायेगा।

बता दें कि तेजस एक्सप्रेस का संचालन सरकारी कंपनी IRCTC करती है।रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस एक्सप्रेस ट्रेन के बंद होने के पीछे यात्रियों की संख्या में कमी बताई जा रही है। कोरोना संक्रमण के बीच वीआईपी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में सफर करने के लिए बहुत कम यात्रियों ने बुकिंग कराई और यही वजह  है कि रेलवे को इस ट्रेन के संचालन से कोई खास कमाई नहीं हो रही है।

ये पहली बार नहीं है जब तेजस एक्सप्रेस को बंद किया गया था, इससे पहले इसी साल 19 मार्च को भी इन ट्रेनों का ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। उसके बाद ही देश भर में कोरोना की वजह से लॉकडाउन हो गया था तो सभी तरह की ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस ट्रेन को एक दिन चलाने का खर्च 15 से 16 लाख रुपये आता है।

जबकि, इस पूरे ट्रेन में 50 से 60 पैसेंजरों की ही बुकिंग है। यदि हर पैसेंजर के टिकट की कीमत 1,000 रुपये औसत भी मान लिया जाए तो 50 से 60 हजार रुपये की ही आमदनी है। इस पूरे ट्रेन में 758 पैसेंजरों की बुकिंग हो सकती है। जाते-जाते बता दें कि IRCTC ने लखनऊ-दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस अक्टूबर, 2019 में शुरू की थी। इसेक बाद अहमदाबाद-मुंबई के बीच इस साल जनवरी में तेजस एक्सप्रेस का संचालन हुआ।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब