लाइव न्यूज़ :

ऑपरेशन सिंदूर को हर तरह से बनाया गया सफल, वायु सेना ने सफलतापूर्वक मिशन को दिया अंजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2025 13:56 IST

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक हमले के बाद पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में कई आतंकी स्थलों पर हमला करने के लिए 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था।

Open in App

Operation Sindoor: भारतीय वायुसेना ने रविवार को कहा कि उसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उसे सौंपे गए कार्यों को सटीकता के साथ और राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचों को नष्ट करने के लिए सात मई को यह अभियान शुरू किया गया था।

पाकिस्तानी हमलों के बाद सभी जवाबी कार्रवाइयां ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गईं। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने एक बयान में कहा कि ऑपरेशन ‘‘अभी जारी है।’’ उसने कहा, ‘‘चूंकि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी समय आने पर दी जाएगी।

वायुसेना ने सभी से अटकलों और अपुष्ट सूचनाओं को फैलाने से बचने का आग्रह किया है।’’ भारत और पाकिस्तान ने जमीन, वायु और समुद्र में सभी तरह की गोलाबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए शनिवार को सहमति जताई।

वायुसेना ने कहा कि उन्होंने ‘‘ऑपरेशन सिंदूर में सौंपे गए अपने कार्यों को सटीकता और पेशेवर तरीके से सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।’’ उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ‘‘राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से’’ संचालित किए गए। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सपाकिस्तानभारतArmy
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र