लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी-अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के बाद किया ट्वीट, कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: February 26, 2019 10:19 IST

Indian Air Force Aerial Strike (IAF operation in Pakistan): भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी ठिकानों के लॉन्च पैड को तबाह किया है।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना की जवाबी कार्रवाई की तारीफ करते हुए कहा वे पायलटों को सलाम करते हैं। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भारतीय वायुसेना की बहादुरी को सलाम किया है। राहुल गांधी ने भारतीय वायुसेना की कार्यवाई की खबरों के बाद ट्वीट किया, 'मैं आईएफ के पायलटों को सलाम करता हूं।'  

वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, वाह, अगर ये सही है तो यह कल्पना के लिहाज से छोटा हमला नहीं है। लेकिन आधिकारिक घोषणा की इंतजार करूंगा।

बता दें कि भारत ने 26 फरवरी (आज) की आधी रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए एलओसी पार कर कई आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी ठिकानों के लॉन्च पैड को तबाह किया है। साथ ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कंट्रोल रूम भी इस हमले में तबाह हो गया है।

सूत्रों के अनुसार भारतीय वायुसेना की ओर से 12 मिराज विमानों ने एलओसी पार कर करीब 1000 किलो बम गिराते हुए कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। पाकिस्तान की सेना की ओर से भी यह पुष्टि हो गई है कि भारतीय वायुसेना एलओसी पार कर पाकिस्तान के हिस्से में आधी रात दाखिल हुए थे। 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानपुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरराहुल गांधीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों