लाइव न्यूज़ :

हो गया अग्नि 5 का सफल परीक्षण, चीन का कोना-कोना जद में

By स्वाति सिंह | Updated: June 3, 2018 13:01 IST

50 टन के वजन वाली इस मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है। यह एक बार में अपने साथ एक टन से ज्यादा के परमाणु हथियार ले जा सकती है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 जून: भारत ने रविवार को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की बैलस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। ओडिशा के बालासोर जिले में अग्नि-5 को अब्दुल कलाम आइसलैंड से इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज द्वारा लॉच किया गया। रविवार सुबह 9: 48 बजे लॉच पैड 4 द्वारा लॉच किया गया।इससे पहले 18 जनवरी 2018 को परीक्षण किया गया था, जो सफल रहा था। यह बेहद शक्तिशाली मिसाइल 5,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है और इसकी रेंज में भारत के पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान भी हैं।  

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की माने तो इस स्वदेश निर्मित परमाणु क्षमता वाली सरफेस-टू-सरफेस मिसाइल के द्वारा 5,000 से 8,000 किलोमीटर तक के दायरे तक में निशाना साधा जा सकता है।  बता दें कि 50 टन के वजन वाली इस मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है। यह एक बार में अपने साथ एक टन से ज्यादा के परमाणु हथियार ले जा सकती है।

गौरतलब है कि अग्नि-5 एक आधुनिक मिसाइसल है।  इस मिसाइल को आखिरी बार दिसंबर 2016 में परीक्षण किया गया था।  इसके अलावा भारत के पास पहले से ही अग्नि-1, अग्नि-2 और अग्नि-3 मिसाइलें हैं। इसके इंजन में  नेविगेसन और गाइडेंस का वारहेड लगा हुआ है। इस मिसाइल की बनावट ऐसी है कि यह सीधा अपने लक्ष्य पर हमला करती है। उल्लेखनीय है कि आज के दिन ही भारत पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट की 20वीं सालगिरह मना रहा है।  साल 1999, 11 मई के दिन लॉच किया गया था। पोखरण टेस्ट राजस्थान के थार मरुस्थल में किया गया था। 

टॅग्स :अग्नि 5मिसाइलए पी जे अब्दुल कलाम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र