लाइव न्यूज़ :

भारत ने दिखाई मानवता?, तवी नदी में बाढ़ की चेतावनी के बारे में पाकिस्तान को किया सचेत, पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पहली बार बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2025 18:42 IST

जल शक्ति मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि यह पत्र विदेश मंत्रालय को भेजा गया, जिसने फिर इस्लामाबाद से संपर्क किया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू संभाग से होती हुई पाकिस्तान में चेनाब नदी में मिलती है।सिंधु नदी और सहायक नदियों के उपयोग को नियंत्रित करती है।सैन्य संघर्ष के बाद यह अपनी तरह का पहला बड़ा संपर्क है।

नई दिल्लीः भारत ने मानवीय आधार पर तवी नदी में बाढ़ की चेतावनी के बारे में पाकिस्तान को सचेत किया है जबकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) अब भी स्थगित है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। जल शक्ति मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि यह पत्र विदेश मंत्रालय को भेजा गया, जिसने फिर इस्लामाबाद से संपर्क किया।

एक सूत्र ने कहा, "हालांकि संधि के निलंबन से पहले भारत पाकिस्तान के साथ डेटा का आदान-प्रदान करता था, लेकिन यह कदम पूरी तरह से मानवीय आधार पर उठाया गया है।" तवी नदी हिमालय से निकलती है और जम्मू संभाग से होती हुई पाकिस्तान में चेनाब नदी में मिलती है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक कदम उठाए, जिनमें 1960 की सिंधु जल संधि को "स्थगित" करना भी शामिल था। विश्व बैंक की मध्यस्थता में सिंधु जल संधि 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के उपयोग को नियंत्रित करती है।

इससे पहले इस्लामाबाद से मिली खबर के मुताबिक, समाचारपत्र ‘द न्यूज’ ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत ने संभावित बाढ़ के बारे में जानकारी साझा करने के लिए पाकिस्तान से संपर्क किया है। सूत्रों के हवाले से खबर में दावा किया गया है कि भारत ने जम्मू में तवी नदी में संभावित भीषण बाढ़ के बारे में पाकिस्तान को आगाह किया है। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने रविवार को यह चेतावनी दी। खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मई में पाकिस्तान-भारत के बीच हुए सैन्य संघर्ष के बाद यह अपनी तरह का पहला बड़ा संपर्क है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?