लाइव न्यूज़ :

India-Pakistan Tensions Updates: पिछले 6 दिन में पहली ऐसी रात, विमानों, मिसाइल और ड्रोन के उड़ने की आवाज नहीं सुनाई दीं, जानें कश्मीर घाटी का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2025 11:04 IST

India-Pakistan Tensions Updates: रावलपोरा निवासी शाहजहां डार ने कहा, ‘‘हम काफी समय से चैन की नींद नहीं सो पाए हैं। हम ईश्वर और उन सभी लोगों के आभारी हैं जिन्होंने युद्ध को समाप्त करने में भूमिका निभाई।’’

Open in App
ठळक मुद्देबड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटने से पहले अभी कुछ दिन इंतजार करना चाहते हैं। संघर्ष विराम स्थायी हो लेकिन हम कुछ दिन इंतजार करना चाहते हैं।सप्ताह हमले किए जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया।

India-Pakistan Tensions Updates: कश्मीर घाटी में शनिवार रात सामान्य स्थिति दिखी और यह पिछले छह दिन में पहली ऐसी रात रही जब विमानों, मिसाइल और ड्रोन के उड़ने की आवाज नहीं सुनाई दीं। अधिकारियों ने यहां कहा, ‘‘शनिवार रात 11 बजे के बाद कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास किसी भी सेक्टर से संघर्ष विराम उल्लंघन की कोई सूचना नहीं आई।’’ रावलपोरा निवासी शाहजहां डार ने कहा, ‘‘हम काफी समय से चैन की नींद नहीं सो पाए हैं। हम ईश्वर और उन सभी लोगों के आभारी हैं जिन्होंने युद्ध को समाप्त करने में भूमिका निभाई।’’

सीमावर्ती क्षेत्रों से अपेक्षाकृत सुरक्षित क्षेत्रों में गए बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटने से पहले अभी कुछ दिन इंतजार करना चाहते हैं। उरी निवासी अब्दुल अजीज ने कहा, ‘‘हमने संघर्ष विराम की घोषणा के बाद भी कल रात ड्रोन और रॉकेट उड़ते देखे। हम प्रार्थना कर रहे हैं कि यह संघर्ष विराम स्थायी हो लेकिन हम कुछ दिन इंतजार करना चाहते हैं।’’

कश्मीर घाटी में शनिवार शाम को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए दर्जनों ड्रोन उड़ते देखे गए थे। भारत और पाकिस्तान शनिवार को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्षविराम के लिए सहमत हो गए। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर पिछले सप्ताह हमले किए जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने शनिवार शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी प्रकार की गोलेबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है। विदेश सचिव की इस घोषणा से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान ‘‘पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम’’ पर सहमत हो गए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानPakistan Armyशहबाज शरीफनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र