लाइव न्यूज़ :

COVID-19: भारत ने WHO के अतिरक्त कोविड से मृत्यु के अनुमान का किया खंडन, डेटा संग्रह प्रणाली को बताया खराब

By रुस्तम राणा | Updated: May 5, 2022 20:40 IST

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक जिन मौतों की गिनती नहीं हुई थी, उनमें से लगभग आधी मौतें भारत में थीं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने कहा- आंकड़ा वास्तविकता से पूरी तरह से हटा दिया गयाजनवरी 2020-दिसंबर 2021 के बीच भारत में 4.7 मिलियन कोविड से मौतें: WHO

नई दिल्ली: भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कोविड से होने वाली मौतों की संख्या की गणना के लिए डेटा संग्रह प्रणाली का जोरदार खंडन किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर यह कहा गया है कि "आंकड़ा वास्तविकता से पूरी तरह से हटा दिया गया है"।  

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गुरुवार को कोरोना वायरस से हुई मौतों के आकड़ें को पेश करते हुए कहा कि जनवरी 2020 और दिसंबर 2021 के बीच, भारत में 4.7 मिलियन कोविड से मौतें हुईं। जो आधिकारिक आंकड़ों का 10 गुना और वैश्विक स्तर पर लगभग एक तिहाई कोविड मौत है। 

रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक आंकड़ा 15 मिलियन था जो 6 मिलियन के आधिकारिक आंकड़े के दोगुने से भी अधिक है। भारत में इसी अवधि में कोविड के कारण लगभग 5 लाख 20 हजार मौतें दर्ज की हैं। इस पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा, "भारत ने डब्ल्यूएचओ के स्वयं के इस स्वीकारोक्ति डेटा पर लगातार सवाल उठाया है। 

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि "भारत के मामले में अधिक मृत्यु दर अनुमान लगाने के लिए डेटा संग्रह की प्रणाली खराब और वैज्ञानिक रूप से संदिग्ध है।" साथ ही कहा कि भारत की आपत्ति के बावजूद, डब्ल्यूएचओ ने भारत की चिंताओं को पर्याप्त रूप से संबोधित किए बिना अतिरिक्त मृत्यु दर का अनुमान जारी किया है।"

डब्ल्यूएचओ की अधिक मृत्यु दर उन लोगों को भी दर्शाती है जो कोविड -19 के साथ-साथ प्रकोप के अप्रत्यक्ष परिणाम के रूप में मारे गए, जिनमें वे लोग भी शामिल थे, जो अन्य स्थितियों के कारण स्वास्थ्य सेवा तक नहीं पहुंच सकते थे।  

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक जिन मौतों की गिनती नहीं हुई थी, उनमें से लगभग आधी मौतें भारत में थीं। रिपोर्ट बताती है कि महामारी के कारण मुख्य रूप से मई और जून 2021 में भारी उछाल के दौरान 47 लाख लोगों की मृत्यु हुई।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाWHOकोरोना वायरस इंडियाCoronavirus in India
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र