लाइव न्यूज़ :

भारत बना रहा है रूसी एस-400 और अमेरिकी पैट्रियट के टक्कर का मिसाइल डिफेंस सिस्टम, चीन और पाक से लगती सीमा पर होगी तैनाती

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 26, 2023 15:18 IST

स्वदेशी एलआरएसएएम रक्षा प्रणाली विकसित करने के बाद भारत हवा में ही दुश्मन के ड्रोन और लड़ाकू विमानों को निशाना बना पाएगा। इस तरह की तकनीकी क्षमता दुनिया के केवल चुनिंदा देशों के पास ही है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत बना रहा है खुद की वायु रक्षा प्रणालीलंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली को जल्द मिलेगी मंजूरीये 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की परियोजना है

नई दिल्ली: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए लगातार प्रयास कर रहा भारत अब एक ऐसा हथियार विकसित कर रहा है जिसके बारे में जानने के बाद चीन और पाकिस्तान जैसे देश कोई दुस्साहस करने से पहले सौ बार सोचेंगे। दरअसल भारत स्वदेशी रूप से लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एलआरएसएएम) रक्षा प्रणाली विकसित कर रहा है जो लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर दुश्मन के विमानों और मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम होगी।

एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया है कि तीन-स्तरीय लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली विकसित करने का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय में उन्नत चरण में है और जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। ये 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की परियोजना है। 

स्वदेशी एलआरएसएएम रक्षा प्रणाली विकसित करने के बाद भारत हवा में ही दुश्मन के ड्रोन और लड़ाकू विमानों को निशाना बना पाएगा। इस तरह की तकनीकी क्षमता दुनिया के केवल चुनिंदा देशों के पास ही है। लंबी दूरी की मिसाइल रक्षा प्रणाली के लिए भारत अब तक दूसरे देशों पर निर्भर रहा है। हाल ही में भारत ने रूस से एस-400 वायु रक्षा प्रणाली खरीदी थी। लेकिन अब जल्द ही भारत उन देशों में शामिल हो जाएगा जिनके पास खुद की लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली है।

इस  मिसाइल प्रणाली का विकास तब हो रहा है जब भारत ने मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली एमआरएसएएम विकसित करने के लिए इजराइल से हाथ मिलाया है। एमआरएसएएम प्रणाली  70 से अधिक किलोमीटर तक हवाई लक्ष्य पर हमला कर सकती है। 

फिलहाल भारत जो एलआरएसएएम रक्षा प्रणाली विकसित कर रहा है वह रूस के एस-400 और अमेरिका के पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम के बराबर होगी। पूरी तरह से विकसित हो जाने के बाद इसे चीन और पाकिस्तान सीमा पर तैनात किया जाएगा। इस खास हथियार को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) विकसित कर रहा है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सडीआरडीओमिसाइलरक्षा मंत्रालयभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल