लाइव न्यूज़ :

भारत ने किया पृथ्वी-2 मिसाइल का रात्रि परीक्षण

By भाषा | Updated: December 4, 2019 06:14 IST

मिसाइल को उत्पादन स्टॉक से एकाएक चुना गया और सशस्त्र बलों के स्ट्रैटजिक फोर्स कमान (एसएफसी) ने संपूर्ण प्रक्षेपण गतिविधि को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देयह परीक्षण डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की निगरानी में किया गया। सूत्रों ने बताया कि 500-1,000 किलोग्राम मुखास्त्र ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 दो मिसाइल तरल प्रणोदन दो इंजनों से संचालित है

भारत ने परमाणु क्षमता संपन्न स्वदेश निर्मित पृथ्वी दो मिसाइल का फिर से रात में सफल परीक्षण किया। ओडिशा के तट से यह परीक्षण सशस्त्र बलों के लिए उपयोगकर्ता परीक्षण के तहत किया गया है। सतह से सतह तक मार करने में सक्षम इस मिसाइल के परीक्षण के करीब एक पखवाड़े पहले 20 नवंबर को पृथ्वी-2 का रात में एक के बाद एक इसी टेस्ट रेंज से सफल परीक्षण किया गया था।

सूत्रों ने कहा,‘‘पृथ्वी-2 का आज का परीक्षण सफल रहा और परीक्षण सभी मानकों पर खरा उतरा। यह नियमित परीक्षण था।’’ पृथ्वी-2 की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है। इसका परीक्षण चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से शाम 7.50 बजे किया गया।

सूत्रों ने बताया कि 500-1,000 किलोग्राम मुखास्त्र ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 दो मिसाइल तरल प्रणोदन दो इंजनों से संचालित है। मिसाइल को उत्पादन स्टॉक से एकाएक चुना गया और सशस्त्र बलों के स्ट्रैटजिक फोर्स कमान (एसएफसी) ने संपूर्ण प्रक्षेपण गतिविधि को अंजाम दिया। यह परीक्षण डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की निगरानी में किया गया। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला