लाइव न्यूज़ :

भारत स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में अमेरिका के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है: पर्यावरण मंत्री

By भाषा | Updated: August 25, 2021 00:01 IST

Open in App

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि भारत स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अमेरिका के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मंगलवार को पर्यावरण के मुद्दे पर अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी के साथ टेलीफोन पर बातचीत के बाद यह बात कही। पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि केरी के साथ बातचीत के दौरान मंत्री ने भारत-अमेरिका जलवायु, स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी के तहत क्लाइमेट एक्शन एंड फाइनेंश मोबलाइजेशन डायलॉग ट्रैक (सीएएफएमडी) पर चर्चा की। यादव ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के जलवायु मुद्दे पर विशेष दूत जॉन केरी से फोन पर विस्तार से यह चर्चा की कि कैसे दुनिया के दो सबसे बड़े और पुराने लोकतांत्रिक देश जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर दुनिया के अन्य देशों के लिए उदाहरण पेश कर सकते हैं। मंत्रालय ने बताया कि स्वच्छ ऊर्जा पर भारत-अमेरिका साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए केरी सितंबर में भारत का दौरा कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअनिश्चितता के बीच जलवायु के लिए भारत का संकेत

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

भारतकुनो राष्ट्रीय उद्यानः नामीबियाई चीता 'आशा' ने 5 शावकों को दिया जन्म, वीडियो वायरल

कारोबारअरावली की पहाड़ियों को लेकर इतनी आशंका क्यों?

भारत2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः भाजपा की तैयारी शुरू, मिशन बंगाल पर पहुंचे भूपेंद्र यादव और विप्लव देब, 294 सदस्यीय विस में बहुमत का जादुई आंकड़ा 148

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र