लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने फहराया तिरंगा, कहा- केंद्र के फैसले से विकास के नये रास्ते खुले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 10:39 IST

श्रीनगर के शेर-ए-स्टेडियम में एक विशेष कार्यक्रम में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा, 'मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को बताना चाहता हूं कि उनकी पहचान पर कोई खतरा नहीं है। इससे कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।'

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर के शेर-ए-स्टेडियम में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने फहराया तिरंगाराज्यपाल मलिक ने कहा- केंद्र के फैसले से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विकास के नये रास्ते खुले

हाल ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले के बाद बदले हालात के बीच राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में तिरंगा फहराया। कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित कार्यक्रम में कई स्थानीय कलाकारों ने भी हिस्सा लिया। राज्यपाल ने झंडा फहराने के बाद इस मौके पर कहा कि नये बदलाव से कश्मीर में विकास के और रास्ते खुल गये हैं।

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अपने संबोधन में कहा, 'केंद्र सरकार जो बदलाव लेकर आई है, वह न केवल ऐतिहासिक है बल्कि उसने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के विकास के लिए नये दरवाजे भी खोल दिये हैं।' 

शेर-ए-स्टेडियम में एक विशेष कार्यक्रम में साथ ही राज्यपाल ने कहा, 'मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को बताना चाहता हूं कि उनकी पहचान पर कोई खतरा नहीं है। इससे कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। भारत का संविधान विभिन्न धर्मों और मान्यताओं को आगे बढ़ने और फलने-फूलने का मौका देता है।' 

राज्यपाल के भाषण के बाद शेर-ए-स्टेडियम में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। 

दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर से अलग हुए लद्दाख क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की धूम देखी गई। लेह में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें सुरक्षाबल और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसजम्मू कश्मीरधारा ३७०सत्यपाल मलिकआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला