लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में शुरूआती रूझान में भाजपा चार सीटों पर आगे, सपा और बसपा एक-एक पर आगे

By भाषा | Updated: November 10, 2020 11:21 IST

Open in App

लखनऊ, 10 नवंबर उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना के शुरूआती रूझान में भाजपा चार सीटों पर आगे चल रही है, वहीं एक-एक सीट पर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तथा निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं।

प्रदेश की सात विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ जिनमें से छह सीटें पिछले चुनाव में भाजपा ने जीती थीं।

अभी तक प्राप्त रूझानों के अनुसार चार सीटों पर भाजपा आगे, जबकि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी एक-एक सीट पर आगे चल रहे हैं। शुरुआती रूझान में यह बढ़त एक से दो हजार वोटों के बीच है।

भाजपा की उषा सिरोही बुलंदशहर सीट से आगे चल रही हैं, जबकि टूंडला सीट से पार्टी के प्रत्याशी प्रेमपाल डांगर आगे चल रहे हैं। वहीं बांगरमऊ से सत्तारूढ़ पार्टी के श्रीकांत कटियार और देवरिया से सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी आगे चल रहे हैं।

निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह मल्हनी सीट पर सपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी नौगांव सादात सीट और घाटमपुर सीट पर पीछे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था और मतगणना मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गयी।

उपचुनाव में करीब 53 फीसदी वोटरों ने मतदान किया था। इन सात सीटों में से मल्हनी सीट पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के खाते में गयी थी, बाकी सीटों पर भाजपा का ही कब्जा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला