लाइव न्यूज़ :

रायगढ़ में तीन दिन में 75 हजार से अधिक लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया

By भाषा | Updated: October 12, 2021 15:12 IST

Open in App

अलीबाग, 12 अक्टूबर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार से शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत तीन दिन में 75,627 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया। रायगढ़ जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. करन पाटिल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘मिशन कवच कुंडल’ के तहत जिला परिषद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 37,630 , पनवेल नगर निगम के एक अस्पताल में 21,692 , जिला सिविल अस्पताल में 12,764 तथा निजी टीकाकरण केंद्रों पर 3,541 लोगों को टीका लगाया गया।

महाराष्ट्र सरकार ने पिछले सप्ताह आठ से 14 अक्टूबर तक कोविड-19 के खिलाफ विशेष टीकाकरण अभियान चलाने की घोषणा की थी और रोजाना 15 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि ‘मिशन कवच कुंडल’ इसलिए शुरू किया गया है क्योंकि केंद्र ने 15 अक्टूबर तक 100 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम