लाइव न्यूज़ :

तीसरी लहर की आशंका में हिमाचल प्रदेश में कोविड केंद्रों में बाल रोग वार्ड स्थापित किए जा रहे

By भाषा | Updated: May 29, 2021 20:27 IST

Open in App

शिमला, 29 मई महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी के लिए हिमाचल प्रदेश में कोविड केंद्रों में बाल चिकित्सा वार्ड और शिशु देखभाल इकाइयाँ स्थापित की जा रही हैं। राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हाल ही में, कुछ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 की अगली लहर बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकती है जबकि अन्य ने कहा है कि इस सिद्धांत पर विश्वास करने का कोई कारण नहीं है। हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि देश में बाल चिकित्सा कोविड सेवाओं में सुधार की जरूरत है।

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड​​​​-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए, हिमाचल प्रदेश सरकार प्राथमिकता के आधार पर कमजोर बच्चों की रक्षा करने और बाल चिकित्सा कोविड सेवाओं में सुधार के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक दिशानिर्देश तीन मई को जिलों और मेडिकल कॉलेजों के साथ साझा किया गया था।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विशेष शिशु देखभाल इकाइयों (एसएनसीयू), बाल चिकित्सा उच्च निर्भरता इकाइयों (पीएचडीयू), नवजात शिशु गहन देखभाल इकाइयों (एनआईसीयू) और बाल चिकित्सा गहन देखभाल इकाइयों (पीआईसीयू) को प्राथमिकता के आधार पर संचालन योग्य बनाया जा रहा है।

जिंदल ने कहा कि महामारी के दौरान कमजोर बच्चों की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर कदम उठा रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों और जिला और सिविल अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सा अधीक्षकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक कोविड अस्पताल में एक बाल चिकित्सा वार्ड और नवजात इकाई हो। यह या तो मौजूदा सुविधाओं को बढ़ाकर या बिस्तरों को निर्धारित करके किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि निर्धारित बिस्तर विशेष रूप से ऑक्सीजन सुविधा से लैस होना चाहिए।

जिंदल ने कहा कि वर्तमान में, राज्य भर में 16 कोविड केंद्रों में 224 एसएनसीयू बेड हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारत अधिक खबरें

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान