लाइव न्यूज़ :

ई-कचरे से निपटने को एक मंच विकसित कर रहा है आईआईटी मद्रास

By भाषा | Updated: September 6, 2021 11:38 IST

Open in App

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास औपचारिक और अनौपचारिक अर्थव्यवस्था में हितधारकों को जोड़कर इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-कचरे) से निपटने के लिए एक अभिनव मॉडल विकसित कर रहा है।‘‘ई-सोर्स’’ नाम का आदान प्रदान प्लेटफॉर्म ‘विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपशिष्ट’ (डब्ल्यूईईई) के लिए एक ऑनलाइन बाजार के रूप में काम करेगा और विभिन्न हितधारकों (खरीदारों और विक्रेताओं) के बीच एक औपचारिक आपूर्ति श्रृंखला में सुविधा प्रदान करेगा।

इस पहल का नेतृत्व इंडो-जर्मन सेंटर फॉर सस्टेनेबिलिटी (आईजीसीएस) द्वारा किया जा रहा है।अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य बाजार में उपभोक्ता के उपयोग के बाद उत्पन्न ई-कचरे का पता लगाना और उसे प्राप्त करके एक ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ के विकास में 'विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपशिष्ट’ को एक प्रमुख संसाधन बनाना है।

आईआईटी मद्रास में इंडो-जर्मन सेंटर फॉर सस्टेनेबिलिटी (आईजीसीएस) के फैकल्टी सदस्य सुधीर चेला राजन ने कहा, ‘‘एक नए खुले स्रोत समाधान की आवश्यकता है जो डेटा समृद्ध हो, औपचारिक ई-कचरे से निपटने और प्रबंधन में पारदर्शिता की क्षमता का लाभ उठाये। ई-कचरे को संभावित पुन: उपयोग और पुनर्प्रयोजन विकल्पों की तलाश किये बिना आमतौर पर कीमती धातुओं और अन्य उच्च-मूल्य वाली सामग्री के लिए पूरी तरह से ताड़फोड़ दिया जाता है या कचरा निस्तारण स्थलों में डाल दिया जाता है। अवैज्ञानिक पुनर्चक्रण विधियां अपशिष्ट से निपटने वालों और पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ई-सोर्स एक अनूठा खुला स्रोत प्लेटफॉर्म है जो दिशानिर्देशों के अनुपालन में ई-कचरे का बेहतर तरीके से पता लगाने के लिए मशीन लर्निंग का उपयोग करने की दिशा में विकसित होगा और ई-कचरे की मरम्मत और पुन: उपयोग के अवसरों को बढ़ाने में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल