लाइव न्यूज़ :

आईईडी बरामदगी मामला: एनआईए ने जम्मू कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी ली

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:16 IST

Open in App

जम्मू, 21 सितंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 27 जून को यहां एक आईईडी की बरामदगी के सिलसिले में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में आठ स्थानों पर तलाशी ली।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की मदद से जम्मू क्षेत्र के डोडा और किश्तवाड़ जिलों तथा कश्मीर घाटी में अनंतनाग, बारामूला, कुलगाम और श्रीनगर में तलाशी ली गई।

एजेंसी ने कहा, “तलाशी के दौरान संदिग्धों के परिसरों से कई डिजिटल उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की गई है।” प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू के बठिंडी इलाके में 27 जून को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी के पास से पांच किलोग्राम का आईईडी बरामद किया गया था।

उन्होंने बताया कि इस बाबत जम्मू के बाहु फोर्ट थाने में शुरू में मामला दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘लश्कर की साजिश का मकसद जम्मू में आईईडी का इस्तेमाल करके विस्फोट करना था। एनआईए ने 19 जुलाई को फिर से मामला दर्ज किया था और पहले इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।।”

उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान में बैठे आका और जम्मू-कश्मीर में उनके सहयोगी, ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) का उपयोग करके केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा