लाइव न्यूज़ :

पहचाना गया कश्मीरी पंडित के हत्यारा, पिता सहित तीनों भाई पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 17, 2022 16:57 IST

सुरक्षाबलों ने आदिल के घर की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन आतंकी पुलिस दल पर हथगोले फेंककर अंधेरे की आड़ में फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देशोपियां में सेब के बाग में मंगलवार को आतंकियों ने दो भाइयों पर गोलीबारी की।इस हमले में एक कश्मीरी पंडित की मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।मृतक की पहचान सुनील कुमार भट्ट के रूप में हुई।

जम्मू: कश्मीर पुलिस ने शोपियां में एक कश्मीरी पंडित की हत्या करने वाले आतंकी के घर को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी, जबकि उसके पिता और तीन भाइयों को उसे पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि आदिल वानी ने मंगलवार को शोपियां में एक बगीचे में सुनील कुमार भट की हत्या कर दी और बाद में कुटपोरा में अपने घर में शरण ली। 

सुरक्षाबलों ने आदिल के घर की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन आतंकी पुलिस दल पर हथगोले फेंककर अंधेरे की आड़ में फरार हो गए। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने वानी के घर से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया, जिसके बाद अधिकारियों ने उनके पिता और तीन भाइयों को गिरफ्तार करने के अलावा उनके घर को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की।

याद रहे शोपियां में सेब के बाग में मंगलवार को आतंकियों ने दो भाइयों पर गोलीबारी की। इस हमले में एक कश्मीरी पंडित की मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान सुनील कुमार भट्ट के रूप में हुई, जबकि घायल व्यक्ति का नाम पिंटू कुमार बताया गया। दोनों भाई सेब के बाग में एक साथ काम करते थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकश्मीरी पंडितआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह