लाइव न्यूज़ :

जैसलमेर की जिला कलेक्टर बनीं टीना डाबी, शिक्षा और पर्यटन पर करेंगी काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2022 14:12 IST

टीना डाबी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित और सक्रिय हैं। उन्हें पहली बार जिला कलेक्टर के रूप में काम करने का मौका मिला है. टीना डाबी अपनी नई भूमिका को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटीना डाबी भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2015 की टॉपर रही हैं।पहली बार संभाला है जिला कलेक्टर का पद।शिक्षा और पानी की कमी पर काम करेंगी टीना डाबी।

सोशल मीडिया पर बेहद चर्चित और सक्रिय रहने वाली आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने जैससमेर के नए जिला कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। टीना डाबी ने ट्विटर पर अपने पदभार ग्रहण की तस्वीरें भी शेयर कीं।

टीना डाबी साल 2015 की यूपीएससी टॉपर रह चुकी हैं। टीना डाबी जैसलमेर की 65वीं जिला कलेक्टर होंगी। पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त जिला कलेक्टर टीना डाबी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की और जिले में चल रही योजनाओं की जानकारी ली।

बता दें कि राजस्थान सरकार ने हाल ही में 33 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जैसलमेर का जिला कलेक्टर नियुक्त होने से पहले टीना टाबी जयपुर के वित्त विभाग में संयुक्त शासन सचिव के पद पर तैनात थीं।

हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली टीना डाबी ने आईएएस अधिकारी अतहर आमिर खान से शादी की थी। दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और उनके बीच तलाक हो गया। हाल ही में टीना डाबी ने आईएएस प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी रचाई है।

जैसलमेर के जिला कलेक्टर का पद संभालने के बाद टीना डाबी ने कहा कि उनका पूरा ध्यान शहर के टूरिज्म को बढ़ाने पर होगा। पहली बार कलेक्टर का पदभार संभलने वाली टीना डाबी ने कहा कि बेटियों की पढ़ाई और रेगिस्तानी इलाके में पानी की कमी को लेकर वो काम करेंगी।

टॅग्स :IASसंघ लोक सेवा आयोगजैसलमेरएजुकेशनपर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज