लाइव न्यूज़ :

आनलाइन शराब खरीदने की कोशिश में आईएएस अधिकारी से हुई धोखाधड़ी

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:02 IST

Open in App

आनलाइन शराब खरीदने की कोशिश में एक भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी से कथित तौर पर एक ठग ने 34 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को शिकायत के हवाले से बताया कि भोपाल में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ (35) को 11 जुलाई को इंटरनेट पर शराब की दुकान खोजने के दौरान एक व्हाट्सएप नंबर मिला। उन्होंने बताया कि जांगिड़ ने उस नंबर पर संपर्क किया तो इसके बाद उन्हें एक फोन आया और कॉल करने वाले ने कहा कि वह शराब की दुकान का कर्मचारी है और जो शराब वह खरीदना चाहते हैं उसके लिए यूपीआई माध्यम से 17,000 रुपये का भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारी ने पैसे ट्रांसफर कर दिए लेकिन फोन करने वाले ने कहा कि उसे कोई भुगतान नहीं मिला। फिर फोन करने वाले ने अधिकारी से भुगतान के लिए यूपीआई क्यूआर कोड मांगा और उनके खाते से 17 हजार रुपए और निकाल लिए। इसके बाद भी आरोपी ने कहा कि उसे पैसे नहीं मिले। इसके बाद जांगिड़ को एहसास हुआ कि यह एक धोखाधड़ी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपराध शाखा में शिकायत दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी का पता लगा लिया गया और उसे इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस सिलसिले में दो और लोगों की तलाश कर रही है जिनके लिए गिरफ्तार व्यक्ति कथित तौर पर काम करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारत में हर महीने 20 बिलियन UPI ट्रांजेक्शन, दुनिया के आधे से ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में, PM मोदी

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

कारोबारभारत में तेज़ी से लोकप्रिय होता एक क्रेडिट कार्ड, लाखों लोग इसे ले चुके हैं

कारोबारयूपीआई के नियमों में बदलाव, लेनदेन करने से पहले जान लें ये बड़ी बातें

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र