लाइव न्यूज़ :

Hyderabad Fire Accident: फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2026 14:13 IST

Hyderabad Fire Accident: उन्होंने बताया कि इमारत में फंसे व्यक्तियों में एक सुरक्षा गार्ड के परिवार के सदस्य और अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Open in App

Hyderabad Fire Accident: हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में स्थित फर्नीचर की दुकान की उस चार मंजिला इमारत से एक बुजुर्ग महिला और दो बच्चों सहित पांच लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जहां शनिवार को आग लग गई थी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को इमारत में भीषण आग लग गई थी, जिसके बाद इमारत के बेसमेंट में फंसे पांच लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “इमारत के बेसमेंट से रविवार को एक बुजुर्ग महिला और दो लड़कों समेत पांच व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं।”

उन्होंने बताया कि उनकी मौत दम घुटने से होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी। आग लगने के कारण के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि दुकान के मालिक के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है। तेलंगाना अग्निशमन, आपदा मोचन, आपातकालीन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग महानिदेशक विक्रम सिंह मान ने रविवार को मीडिया को बताया कि इमारत के दो बेसमेंट में फर्नीचर, कच्चा माल, रसायन, प्लास्टिक, गद्दे और फोम जैसे सामान रखे गए थे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, बेसमेंट में एक कमरे में एक सुरक्षा गार्ड और उसके परिवार को रहने की जगह दी गई थी।

उन्होंने यह भी कहा कि बेसमेंट केवल पार्किंग के लिए बने थे। शनिवार दोपहर आग लगने के बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और हैदराबाद आपदा मोचन एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (एचवाईडीआरएए) सहित कई एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन इमारत से उठ रहे घने धुएं के कारण अभियान में कठिनाई आ रही थी।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि बेसमेंट में जाने के लिए बने रैंप पर भी सामान रखा हुआ था, जिससे बचाव कर्मियों के लिए वहां पहुंचना मुश्किल हो गया। उन्होंने बताया कि इमारत में फंसे व्यक्तियों में एक सुरक्षा गार्ड के परिवार के सदस्य और अन्य कर्मचारी शामिल थे।

परिवहन और हैदराबाद जिले के प्रभारी मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने घटना पर दुख जताते हुए रविवार को कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को मदद उपलब्ध कराएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दुकान मालिक के खिलाफ अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन ‘‘नहीं करने’’ को लेकर आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। 

टॅग्स :हैदराबादअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र