लाइव न्यूज़ :

झारखंडः पिछले 10 महीनों में भुखमरी से 12 लोगों की हुई मौत, लेकिन रघुबर सरकार मानने को नहीं है तैयार 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 18, 2018 11:00 IST

खबर के अनुसार, जिस बुधनी की भुखमरी के चलते मौत हुई है पीड़िता सितला के करीबी पड़ोसियों में से एक रही थी। सितला का भी भर पेट भोजन मिलना एक सपना है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जुलाईः झारखंड में एक परिवार भूखे पेट सोने को मजबूर है और वह भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है, लेकिन सूबे की सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है और वह अक्सर कहती आई है कि राज्य में किसी की भी भुखमरी से मौत नहीं होती है। बताया गया है कि इस साल जनवरी में आदिवासी महिला बुधनी सोरेन की मौत भुखमरी से हुई और उसने अपने जीवन के आखिरी दिन जंगल में पत्ते खा कर बिताए थे, लेकिन सरकार अब भी ये मानने को तैयार नहीं है।

न्यूज18 के मुताबिक, झारखंड के गिरिडीह जिले के सेवातंद गांव में एक परिवार भुखमरी की कगार पर है। इस मामले पर गिरिडीह के डिप्टी कमिश्नर मनोज का कहना है कि जब तक कि पूरा परिवार न मर जाए, इसे 'भुखमरी से मौत' नहीं कहा जा सकता है। करीब एक महीने पहले सावित्री देवी की मौत को भी 'भुखमरी की मौत' कहा जा रहा था, लेकिन उसका पूरा परिवार जिंदा था। अगर ये भुखमरी थी, तो परिवार के बाकी लोग भी मर जाते।

खबर के अनुसार, जिस बुधनी की भुखमरी के चलते मौत हुई है पीड़िता सितला के करीबी पड़ोसियों में से एक रही थी। सितला का भी भर पेट भोजन मिलना एक सपना है। हालांकि, वह सोचती है कि उनके बच्चों को अनाज के लिए भटकना न पड़े। उसका कहना है कि वह नहीं चाहती कि उसका शरीर जब ठंडा पड़े तो उसके बच्चे आस-पास हों। उसने बताया जिस समय बुधनी की मौत हुई थी उस समय उसका ठंडा शरीर भूख से चिल्लाया था। उस समय उसे अनाज की जरूरत थी।

रिपोर्ट के अनुसार, सितला अपने से ज्यादा अपने बच्चों के लिए चिंतित रहती है। हर हफ्ते वह कई किलोमीटर पैदल चलकर सरकारी राशन की दुकान पर जाती, लेकिन उसे खाली हाथ लौटना पड़ता है। भले ही वो पिछले 25 सालों से सेवातंद गांव में रह रही है, लेकिन पिछले दो सालों से उसका अंत्योदय कार्ड बेकार हो गया है। बताया गया कि बुधनी को मिलाकर पिछले 10 महीनों में कम से कम 12 लोगों की कथित रूप से भुखमरी से मौत हुई है, लेकिन रघुबर दास की सरकार ये मानने के लिए तैयार नहीं है कि राज्य में भुखमरी से मौतें हो रही हैं।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :रघुवर दासझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज