लाइव न्यूज़ :

पालकी शर्मा ने ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसाइटी में कैसे भारत की सच्चाई को रखा सामने, जानिए यहां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2024 06:34 IST

प्रसिद्ध भारतीय पत्रकार पालकी शर्मा ने ऑक्सफ़ोर्ड यूनियन सोसाइटी के निमंत्रण पर बात की थी। उनका भाषण भारत के उस बहुआयामी राह को प्रदर्शित कर रहा था, जिसे लेकर पश्चिमी मीडिया में अलग तरह की धारणाएं विकसित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसिद्ध भारतीय पत्रकार पालकी शर्मा ने ऑक्सफ़ोर्ड यूनियन सोसाइटी के निमंत्रण पर बात कीपलकी शर्मा का भाषण भारत के बहुआयामी राह को प्रदर्शित कर रहा थाउनका भाषण मोदी के भारत की परिवर्तनकारी यात्रा पर पश्चिमी दृष्टि के बदलाव को संतुष्ट करने का प्रयास है

नई दिल्ली: प्रसिद्ध भारतीय पत्रकार पालकी शर्मा ने ऑक्सफ़ोर्ड यूनियन सोसाइटी के निमंत्रण पर बात की थी। उनका भाषण भारत के उस बहुआयामी राह को प्रदर्शित कर रहा था, जिसे लेकर पश्चिमी मीडिया में अलग तरह की धारणाएं विकसित हैं।

दरसल शर्मा ने भारत की सच्चाई को दुनिया के सामने रखा, जो अक्सर पश्चिमी मीडिया के चश्मे से अस्पष्ट या धुंधली दिखाई देती है। पालकी शर्मा के निष्पक्ष और कठोर दृष्टिकोण भारत के प्रति उन प्रचार के उत्साही लोगों को शब्दों से तमाचा मारा है, जो असल में गलत सूचनाओं के बुलबुले फोड़त हैं और मोदी के भारत की परिवर्तनकारी यात्रा पर पश्चिमी दृष्टि से प्रकाश डालते हैं।

पालकी शर्मा ने आज के भारत का ज्वलंत एवं स्पष्ट चित्र प्रस्तुत किया। इसके लिए उन्होंने ऊंची बयानबाजी से नहीं, बल्कि रोजमर्रा के सामान्य दृश्यों को नजर में रखते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने ट्रैफिक से भरे हवाईअड्डा रोड की अपनी यात्रा के बारे में बात की, जहां यूपीआई और ऑनलाइन बैंकिंग एक रोजमर्रा के स्ट्रीट वेंडर या 'ठेले-वाला' तक पहुंच गई है।

उन्होंने इस उदाहरण के साथ कि दुनिया के सामने भारत की एक ऐसी छवि पेश की, जहां आम आदमी डिजिटल भुगतान को अपना रहा था। यह भारत के नये वित्तीय आयाम और डिजिटल पैठ में भारत की प्रगति का प्रमाण है।

टॅग्स :भारतOxford
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज