लाइव न्यूज़ :

आज है मिर्ज़ा ग़ालिब की जयंती, लेकिन इतिहास में 27 दिसंबर को दर्ज है ये दुखद घटनाएं

By भाषा | Updated: December 27, 2018 09:10 IST

आज ऊर्दू के सबसे मशहूर शायर मिर्ज़ा ग़ालिब की 221वीं जयंती है। लेकिन इतिहास में 27 दिसंबर का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है जब वर्ष 1985 में यूरोप के दो शहरों पर चरमपंथियों ने हमला करके कम से कम 16 लोगों की जान ले ली और इस दौरान 100 से ज्यादा लोग घायल हुए।  

Open in App

इतिहास में 27 दिसंबर का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है जब वर्ष 1985 में यूरोप के दो शहरों पर चरमपंथियों ने हमला करके कम से कम 16 लोगों की जान ले ली और इस दौरान 100 से ज्यादा लोग घायल हुए। लेकिन आज ऊर्दू के सबसे मशहूर शायर मिर्ज़ा ग़ालिब की 221वीं जयंती है। 

इटली के रोम अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए पहले हमले में छह बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। इस घटना में तीन बंदूकधारियों सहित कुल 13 लोग मारे गए। दूसरी घटना में आस्ट्रिया के वियना हवाई अड्डे पर तीन हमलावरों ने तेल अवीव जाने वाले विमान के यात्रियों पर हथगोला फेंका। इस घटना में एक हमलावर सहित तीन लोग मारे गए।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1911 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।

1939 : तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।

1960 : फ़्रांस ने अफ़्रीका के सहारा रेगिस्तान में तीसरा परमाणु परीक्षण किया और परमाणु प्रक्षेपास्त्र विकसित करने के रास्ते पर एक कदम और आगे बढ़ गया।

1975 : झारखंड के धनबाद जिले में चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।

1979 : अफगानिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सोवियत सेना ने हमला किया।

1985 : यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।

2000 : आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता दी गई।

2007 : पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की रावलपिंडी के पास गोली मारकर हत्या। 

टॅग्स :मिर्जा गालिबहिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे गोपालकृष्ण गोखले

बॉलीवुड चुस्कीहिटलर के खिलाफ ‘कान्स’ और बेजोड़ चेतन आनंद, सत्यजित राय, रविशंकर

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात