लाइव न्यूज़ :

Hindi Diwas 2024: क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, जानें इतिहास और महत्व

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2024 05:27 IST

Hindi Diwas 14 sep 2024 Speech: आज हिंदी दिवस है। भारत में ये हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देHindi Diwas 14 sep 2024 Speech: संविधान सभा में काफी बहस भी हुई।Hindi Diwas 14 sep 2024 Speech: आखिर 14 सितंबर को ही हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं।Hindi Diwas 14 sep 2024 Speech: प्रश्न सबके मन में उठा कि इस देश की राष्ट्रीय भाषा क्या हो।

Hindi Diwas 14 sep 2024 Speech: हर साल पूरे देश में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। भारत सरकार के कई कार्यकाल में 10 दिन इस कार्यक्रम का आयोजन होता रहता है। देश के कई राज्यों में बोले जाने वाली भाषा हिंदी केवल बोलचाल नहीं बल्कि भारत की पहचान के तौर पर भी उभरी है। एक अध्ययन के अनुसार देश में करीब 75 फीसदी लोग हिंदी बोलते हैं। दुनिया में भी ये तीसरी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है। क्या आप जानते हैं कि आखिर 14 सितंबर को ही हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं।

Hindi Diwas 2024: इस दिन का इतिहास और महत्व क्या है...

Hindi Diwas: 14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं

दरअसल, 1947 में भारत की आजादी के बाद ये प्रश्न सबके मन में उठा कि इस देश की राष्ट्रीय भाषा क्या हो। इसे लेकर कई मतभेद थे। भारत में कई तरह की स्थानीय भाषाएं हैं और इसलिए किसी एक भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा देना बेहद मुश्किल था। इसे लेकर संविधान सभा में काफी बहस भी हुई।

आखिरकार 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। इसे राजभाषा का दर्जा दिए जाने पर गैर हिंदी भाषा लोगों ने विरोध किया। बाद में संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया। हालांकि पहला हिंदी दिवस 1953 में मनाया गया और फिर वहां से ये परंपरा शुरू हुई जो अभी तक जारी है।

बता दें कि हिंदी भाषा मॉरिशस, फिजी, सुरीनाम, त्रिनिदाद और टोबेगो में भी बोली जाती है। साथ ही हिंदी वैसी सात भाषाओं में से एक है जिसका उपयोग वेब एड्रेस बनाने में किया जा सकता है। हिंदी को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने और इसकी पहचान को और व्यापक करने के लक्ष्य के साथ 1975 से ‘विश्व हिंदी सम्मेलन’ का भी आयोजन शुरू किया गया।

टॅग्स :हिन्दी दिवसहिन्दीहिंदी साहित्य
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

विश्वफारस के शिराजी, भारत के कबीर और सर ऑर्थर कॉनन डॉयल

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र