लाइव न्यूज़ :

Hindi Diwas 2025: साहित्यकारों की रीढ़ की हड्डी है हिंदी, अंशुमन भगत बोले-समाज के लिए आधारस्तंभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2025 11:49 IST

Hindi Diwas 2025: हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भावनाओं का समंदर है, जो हमें अपनी अनुभूतियों को अभिव्यक्त करने की शक्ति देता है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदी को बोझ या अभिशाप की तरह देखा जाता हो, लेकिन हमारे लिए यह मातृभाषा है। पत्रकारिता से लेकर शिक्षा तक, हर क्षेत्र में विचारों को जोड़ने वाली कड़ी है।

जमशेदपुरः हिंदी दिवस के अवसर पर झारखंड के प्रसिद्ध लेखक अंशुमन भगत ने कहा कि हिंदी केवल साहित्यकारों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए आधारस्तंभ है। यह पत्रकारिता से लेकर शिक्षा तक, हर क्षेत्र में विचारों को जोड़ने वाली कड़ी है। अंशुमन भगत ने कहा, “आज भले ही कुछ राज्यों में राजनीतिक कारणों से हिंदी को बोझ या अभिशाप की तरह देखा जाता हो, लेकिन हमारे लिए यह मातृभाषा है। हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भावनाओं का समंदर है, जो हमें अपनी अनुभूतियों को अभिव्यक्त करने की शक्ति देता है।”

हिंदी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए मुनशी प्रेमचंद, सुमित्रानंदन पंत और गुलज़ार जैसे रचनाकारों का उल्लेख करते हुए भगत ने कहा कि, इन साहित्यकारों की रचनाओं ने हिंदी को न केवल देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिष्ठा दिलाई है। उन्होंने खास तौर पर गुलज़ार की मजरनामा श्रृंखला का जिक्र करते हुए कहा कि वे उनके गहरे प्रशंसक हैं।

हिंदी दिवस का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया गया था। यह दिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हिंदी के संरक्षण और प्रसार का संकल्प लेने का अवसर है। अंशुमन भगत ने कहा कि हिंदी की असली ताकत इसके पाठकों और प्रेमियों में है।

यदि उनका स्नेह और समर्थन न होता तो साहित्यकारों को भी वह पहचान और सम्मान नहीं मिलता। उन्होंने अपील की कि आने वाली पीढ़ियों तक हिंदी की यह धारा निरंतर बहती रहे, यही हिंदी दिवस का वास्तविक संदेश है।

टॅग्स :हिन्दी दिवसहिन्दीहिंदी साहित्य
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

विश्वफारस के शिराजी, भारत के कबीर और सर ऑर्थर कॉनन डॉयल

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र