लाइव न्यूज़ :

क्या आप जानते हैं 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिन्दी दिवस?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2019 16:12 IST

संविधान सभा ने देवनागरी लिपी में लिखी हिंदी को आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया। इसके बाद 14 सितंबर 1949 में हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी इस पर सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्दे1953 से प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हिंदी भाषा का इस्तेमाल करीब 60 करोड़ लोग करते हैं और विश्व के 176 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जाती है।

पूरे भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन हिन्दी को प्रोत्साहन देने के लिए सरकारी विभागों से लेकर विश्वविद्यालयों और स्कूलों में हिंदी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस अवसर पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 14 सितंबर को क्यों हिन्दी दिवस मनाया जाता है।

हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है और इसे राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। हिंदी के महत्व को बताने और इसके प्रचार प्रसार के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अनुरोध पर 1953 से प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

बताया जाता है कि जब भारत देश आजाद हुआ तो देश के सामने भाषा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा था, जिसके समाधान के लिए विचार-विमर्श चल रहा था क्योंकि यह देश बहुभाषी है और यहां सैकड़ों भाषाएं व बोलियां बोली जाती है। आखिरकार, निर्णय लिया गया कि हिंदी और अंग्रेजी नए राष्ट्र की भाषा होगी। 

इसके बाद संविधान सभा ने देवनागरी लिपी में लिखी हिंदी आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया। इसके बाद 14 सितंबर 1949 में हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी इस पर सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई थी। 

बता दें, 1918 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने एक हिंदी साहित्य सम्मेलन में भाग लिया था और हिंदी को भारत की राष्ट्रीय भाषा बनाने के लिए अनुरोध किया था। उन्होंने हिन्दी को मातृभाषा बताया था। 

बताया जाता है कि हिंदी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाओं में से एक है। इसका इस्तेमाल करीब 60 करोड़ लोग करते हैं और विश्व के 176 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जाती है।

टॅग्स :हिन्दी दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

भारतHindi Diwas 2025: भारत ही नहीं, इन देशों में भी हिंदी का बोलबाला, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

भारतहिंदी दिवस 2025: पहलीबार कब मनाया गया था हिंदी दिवस? इतिहास में 14 सितंबर का दिन

भारतHindi Diwas 2025: साहित्यकारों की रीढ़ की हड्डी है हिंदी, अंशुमन भगत बोले-समाज के लिए आधारस्तंभ

भारतडिजिटल युग में दुनिया में निरंतर बढ़ रहा हिंदी का प्रभाव

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र