लाइव न्यूज़ :

Hemant Soren Live: 40 घंटे बाद पहुंचे घर सीएम सोरेन, विधायक दल की बैठक में पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद, बनाएंगे मुख्यमंत्री

By एस पी सिन्हा | Updated: January 30, 2024 18:01 IST

Hemant Soren Live: विधायक दल की बैठक में भाग लेने पर यह सवाल उठने लगा है कि क्या हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ेंगे और पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाएंगे?

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी विधायक दल की बैठक में शामिल हुई। कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। झामुमो, कांग्रेस और राजद विधायकों से साथ के बाद हेमंत सोरेन ने बापू को नमन किया।

Hemant Soren Live: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को करीब 40 घंटे बाद रांची पहुंच गए। हेमंत सोरेन अचानक दिल्ली से गायब हो गए थे। रांची लौटने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर महागठबंधन के विधायकों के साथ बैठक की। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को ईडी के सामने पेश होना है और उन्हें गिरफ्तारी का डर सता रहा है, इसलिए वह जेल जाने से पहले अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बना सकते हैं। कल्पना सोरेन विधायक नहीं है, इसके बावजूद उनके विधायक दल की बैठक में भाग लेने पर यह सवाल उठने लगा है कि क्या हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ेंगे और पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाएंगे?

पहली बार हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी विधायक दल की बैठक में शामिल हुई। कल्पना सोरेन के बैठक में शामिल होने के बाद यह चर्चा होने लगी है कि कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। शायद इसी बात को लेकर हेमंत सोरेन ने अपने विधायकों को बैठक के लिए बुलाया। झामुमो, कांग्रेस और राजद विधायकों से साथ के बाद हेमंत सोरेन ने बापू को नमन किया।

वहीं, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हम लोग सारे लोग एकजुट हैं। सरकार तस से मस नहीं होगी। हेमंत सोरेन को ढूंढकर लाने वाले को 11 हजार रुपये का इनाम भाजपा ने रखा था। इसे लेकर बन्ना गुप्ता ने कहा कि वह रकम हमे दिला दीजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा जो आरोप लगा रही है वो गलत है।

कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री बदले जाने की कोई बात ही नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन जनता के दिलों में बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ईडी ने जो समय सीमा तय की है उस समय सीमा में वे ईडी के सवालों का जवाब देंगे।

31 जनवरी को हेमंत सोरेन खुद ईडी के समक्ष पेश होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन घोटाले में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार 30 जनवरी की दोपहर रांची पहुंचे। वे सोमवार 29 जनवरी से लापता थे। मुख्यमंत्री के अपने आवास पर पहुंचने के साथ ही उनके रहस्यमय तरीके से लापता होने की खबरों पर विराम लग गया है।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाशिबू सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज