लाइव न्यूज़ :

सूडान से आने वाले यूपी के लोगों के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर, जानिए डिटेल्स

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 26, 2023 17:18 IST

सूडान से आने वाले यूपी के नागरिक सहायक समीक्षा अधिकारी नीरज सिंह से फोन नंबर- 8920808414 पर एवं प्रोटोकॉल सहायक आशीष कुमार से फोन नंबर- 9313434088 पर फोन करके या व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिंसा प्रभावित सूडान में फंसे लोगों के लिए यूपी सरकार आगे आईउत्तर प्रदेश सरकार ने हेल्पडेस्क का गठन किया हैवापस आने वाले यूपी के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया

नई दिल्ली: हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे लोगों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने हेल्पडेस्क का गठन किया है। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सूडान में फंसे राज्य के उन लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जो केंद्र सरकार द्वारा वापस भारत लाए जा रहे हैं।

अपर स्थानीय आयुक्त उत्तरप्रदेश शासन, सौम्य श्रीवास्तव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अफ्रीकी देश सूडान में उत्पन्न संकट एवं परिस्थितियों के क्रम में सूडान में फंसे उत्तर प्रदेश राज्य के निवासियों के लिए स्थानीय आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश शासन, नई दिल्ली द्वारा एक हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। सूडान से आने वाले उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी श्री नीरज सिंह, सहायक समीक्षा अधिकारी एवं श्री आशीष कुमार प्रोटोकॉल सहायक से संपर्क कर सकते हैं।

सूडान से आने वाले यूपी के नागरिक सहायक समीक्षा अधिकारी नीरज सिंह से फोन नंबर- 8920808414 पर एवं प्रोटोकॉल सहायक आशीष कुमार से फोन नंबर- 9313434088 पर फोन करके या व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

बता दें कि सूडान में वहां की सेना और एक अर्द्धसैनिक समूह के बीच पिछले 12  दिनों से जारी भीषण लड़ाई में 400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया के बहुत से देश अपने नागरिकों को वहां से निकाल रहे हैं। भारत ने भी सूडान में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है। पहला जहाज तो 278 लोगों को लेकर सूडान के बंदरगाह से सऊदी अरब के शहर जेद्दा के लिए रवाना भी हो चुका है। 

सूडान में भोजन, पानी, दवाओं और ईंधन की भारी कमी है, जिससे इन वस्तुओं की कीमतों में तेजी आई है। खार्तूम के कई क्षेत्रों में बिजली नहीं है और इंटरनेट कनेक्टिविटी सहित सीमित संचार है। हालांकि भारत सरकार ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही वहां फंसे भारतीयों को निकाल लिया जाएगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसूडानयोगी आदित्यनाथMinistry of External Affairs
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान