लाइव न्यूज़ :

BBC IT Survey: दफ्तर गए आयकर विभाग के अधिकारी और बीबीसी के कर्मचारी के बीच हुई तीखी बहस, देखें वायरल वीडियो

By आजाद खान | Updated: February 15, 2023 12:51 IST

इस पर बोलते हुए अमेरिका ने मंगलवार को कहा है कि वह दिल्ली में बीबीसी के कार्यालय पर भारतीय कर प्राधिकारियों द्वारा किए जा रहे ‘सर्वे’ से अवगत है, लेकिन वह कोई निर्णय देने की स्थिति में नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीबीसी के ऑफिसों में आईटी द्वारा मंगलवार को सर्वे किया गया है। ऐसे में आईटी द्वारा यह सर्वे आज भी जारी है। इस सर्वे को लेकर यह बोला गया है कि यह सर्वे कर चोरी की जांच के सिलसिले में हुआ है।

नई दिल्ली:  ‘बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) इंडिया’ के खिलाफ आयकर विभाग का ‘सर्वे’ बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। इस बीच कल से शोसल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे लेकर मीडिया का दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार का है और वीडियो में दिख रहे व्यक्ति आयकर विभाग की टीम के सदस्य हैं और उनसे बात करने वाले लोग बीबीसी के कर्मचारी हैं।

वीडियो में तीन लोगों को देखा जा सकता है जिनकी बीच कहा-सुनी हो रही है जिसमें एक महिला भी शामिल है। आपको बता दें कि आयकर विभाग ने कथित कर अपवंचना की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों तथा दो अन्य संबंधित स्थानों पर मंगलवार को ‘सर्वे’ शुरू किया था। 

क्या दिखा है वीडियो में

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कथित तौर पर आयकर विभाग के कर्मचारी और बीबीसी में काम करने वाली एक महिला के बीच कहा सुनी हो रही है। वीडियो में आयकर विभाग के कर्मचारी के एक सदस्य को उनकी पहचान देते हुए देखा गया है और फिर सभी बीबीसी के कर्मचारियों को फोन जमा करने को कहते हुए भी सुना गया है। इस बीच बीबीसी की एक महिला कर्मचारी को यह कहते हुए सुना गया है कि आराम से बोलिए...भैया।

 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि आयकर विभाग का कर्मचारी गेट लेट में खोलने पर बीबीसी के कर्मचारियों को बोल रहा है। इस पर मीडिया हाउस के महिला कर्मचारी ने सरकारी अधिकारी से वारंट देखने की मांग की है। ऐसे में इस पर जवाब देते हुए आयकर विभाग के कर्मचारी ने कहा है कि सभी जरूरी काम हो गए है तब हम अंदर आए है। 

कर चोरी की जांच के सिलसिले में हुआ है सर्वे

इस सर्वे को लेकर आयकर प्राधिकारियों ने कहा है कि यह कार्रवाई कर चोरी की जांच के सिलसिले में की गई है। ऐसे में कर अधिकारी बीबीसी के वित्त और कुछ अन्य विभागों के कर्मचारियों से बात करते हुए देखे गए है जबकि अन्य कर्मचारियों एवं संवाददाताओं को मंगलवार रात जाने की अनुमति दे दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि कुछ कंप्यूटर और मोबाइल फोन के ‘क्लोन’ बनाए गए हैं। 

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि यह सर्वे अंतरराष्ट्रीय कराधान और बीबीसी की सहायक कंपनियों के ‘‘ट्रांसफर प्राइसिंग’’ से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए किया गया है। इस कार्रवाई पर आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस बीच बीबीसी ने कहा कि वह आयकर अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है।

वहीं इस पूरे मामले में बोलते हुए अमेरिका ने मंगलवार को कहा है कि वह दिल्ली में बीबीसी के कार्यालय पर भारतीय कर प्राधिकारियों द्वारा किए जा रहे ‘सर्वे’ से अवगत है, लेकिन वह कोई निर्णय देने की स्थिति में नहीं हैं। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :बीबीसीBBCआयकर विभागवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र