लाइव न्यूज़ :

Hathras stampede: धार्मिक मंडली के आयोजकों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, अब तक 121 की मौत, 28 घायल

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 3, 2024 09:51 IST

Hathras stampede: सड़क के दूसरी ओर पानी और कीचड़ से भरे खेतों में भाग रही भीड़ को आयोजन समिति ने लाठी-डंडों से जबरन रोका, जिससे भीड़ का दबाव बढ़ता गया और महिलाएं, बच्चे और पुरुष दबते रहे। 

Open in App
ठळक मुद्देएफआईआर के मुताबिक कार्यक्रम स्थल से भीड़ के बेकाबू होने के कारण जमीन पर बैठे श्रद्धालु कुचले गये।सत्संग में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु आये थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को हाथरस में धार्मिक मंडली के आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

हाथरस: राहत आयुक्त कार्यालय ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक धार्मिक मंडली में हुई विनाशकारी भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है और 28 घायल हो गए हैं। सत्संग में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु आये थे। पीड़ित हजारों की भीड़ का हिस्सा थे जो धार्मिक उपदेशक भोले बाबा के सत्संग के लिए सिकंदराराऊ क्षेत्र के फुलराई गांव के पास एकत्र हुए थे।

धार्मिक मंडली के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर

इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को हाथरस में धार्मिक मंडली के आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। मंगलवार देर रात सिकंदराराऊ पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में 'मुख्य सेवादार' देवप्रकाश मधुकर और अन्य आयोजकों का नाम लिया गया है।

एफआईआर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 223 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा), 238 (सबूतों को गायब करने का कारण) के तहत दर्ज की गई है।

ऐसे हुआ हादसा

एफआईआर के मुताबिक कार्यक्रम स्थल से भीड़ के बेकाबू होने के कारण जमीन पर बैठे श्रद्धालु कुचले गये। सड़क के दूसरी ओर पानी और कीचड़ से भरे खेतों में भाग रही भीड़ को आयोजन समिति ने लाठी-डंडों से जबरन रोका, जिससे भीड़ का दबाव बढ़ता गया और महिलाएं, बच्चे और पुरुष दबते रहे। 

मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हर संभव प्रयास किया और उपलब्ध संसाधनों से घायलों को अस्पताल भेजा। लेकिन आयोजकों की ओर से कोई सहयोग नहीं दिया गया।

टॅग्स :हाथरसउत्तर प्रदेशFIRUttar Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र