लाइव न्यूज़ :

Haryana Election Results 2024: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के पूर्व जेलर सुनील सांगवान ने चरखी दादरी सीट पर मारी बाजी, कांग्रेस की मनीषा सांगवान को 1,957 वोटों से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2024 16:14 IST

Haryana Election Results 2024: नायब सिंह सैनी सरकार के 10 में से आठ मंत्री चुनाव हार गए। असीम गोयल, सुभाष सुधा और कंवर पाल शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसुनील सांगवान ने स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति लेते हुए हाल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। गुरुग्राम जिले में तैनात थे और पांच अक्टूबर के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।कार्यकाल के दौरान कई जेलों में अधीक्षक रहे जिनमें रोहतक की सुनारिया जेल भी शामिल थी जहां डेरा प्रमुख बंद है।

Haryana Election Results 2024: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के पूर्व जेलर सुनील सांगवान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के रूप में हरियाणा की चरखी दादरी सीट पर जीत दर्ज की है। पूर्व जेल अधीक्षक सांगवान ने कांग्रेस की मनीषा सांगवान को 1,957 वोटों से हराया। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर को मतदान हुआ था जबकि नतीजों की घोषणा मंगलवार को की गयी। सांगवान ने स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति लेते हुए हाल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

वह आखिरी बार गुरुग्राम जिले में तैनात थे और पांच अक्टूबर के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। वह पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे हैं। सुनील सांगवान अपने कार्यकाल के दौरान कई जेलों में अधीक्षक रहे जिनमें रोहतक की सुनारिया जेल भी शामिल थी जहां डेरा प्रमुख बंद है। वह सुनारिया जेल में पांच साल तक तैनात रहे।

पिछले सप्ताह, हरियाणा सरकार से 20 दिन की पैरोल मिलने के बाद गुरमीत राम रहीम सिंह सुनारिया जेल से बाहर आया था। सिंह दो अनुयायियों के दुष्कर्म के जुर्म में 2017 से 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। डेरा प्रमुख और तीन अन्य लोगों को 2002 में एक पत्रकार की हत्या के जुर्म में भी 2019 में दोषी ठहराया गया था। जब सांगवान सुनारिया जेल के अधीक्षक थे तो कई बार पैरोल पर रिहा किया गया था।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष समेत विधानसभा चुनाव में हारे कई प्रमुख नेता

कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख, विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं जो हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी सीट पर हार गए। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला और भाजपा के भव्य बिश्नोई भी हारने वालों में शामिल हैं।

मंगलवार को घोषित परिणामों के बाद विजयी हुई भाजपा, सत्ता विरोधी लहर को दरकिनार करते हुए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है। हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदयभान होडल सीट से भाजपा उम्मीदवार हरिंदर सिंह से हार गए जबकि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्र मोहन से हार गए।

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस पार्टी के बृजेंद्र सिंह उचाना कलां सीट से हार गए। इनेलो के अभय चौटाला अपने गढ़ ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में हार गए। आदमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के भव्य बिश्नोई कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र प्रकाश से हार गए।

पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते बिश्नोई ने 2022 के आदमपुर उपचुनाव में यह सीट जीती थी। अन्य प्रमुख हारने वालों में हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख और बादली से भाजपा उम्मीदवार ओ पी धनखड़, हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु, इनेलो के दिग्विजय चौटाला और निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत चौटाला शामिल हैं।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेसगुरमीत राम रहीम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला