लाइव न्यूज़ :

हरियाणा पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:20 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 जून हरियाणा पुलिस ने बिटकॉइन लेनदेन से जुड़े ऑनलाइन कारोबार के नाम पर लोगों को कथित तौर पर ठगने के आरोप में मुख्य षड्यंत्रकर्ता समेत चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि मास्टरमाइंड- हरिंदर चहल उर्फ ​​सोनू चहल ने पीड़ितों को यह विश्वास दिलाकर उन्हें धोखा दिया कि उनके पास बिटकॉइन हैं, जबकि पर्स में नकली बिटकॉइन थे।

उन्होंने बताया कि चहल और उनके सहयोगियों ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन में से एक, बिनेंस के नाम का इस्तेमाल किया और उन्होंने बिटकॉइन व्यवसाय के लिए ऑनलाइन पैसा निवेश करने पर उन्हें भारी कमाई करवाने के बहाने से लोगों को धोखा दिया।

डीजीपी ने कहा कि मामला हाल ही में तब सामने आया जब सोनीपत के सेक्टर-23 निवासी प्रवेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि हिसार जिले के माधा गांव निवासी चहल ने उसके साथ धोखाधड़ी की है.

डीजीपी ने कहा कि एक आधिकारिक बयान के अनुसार, साइबर पुलिस थाना, पंचकूला में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने साइबर विशेषज्ञों के साथ मिलकर जांच शुरू की और पता चला कि बिटकॉइन में निवेश करने के लालच में कई लोगों को फंसाया गया था और इस काम में कई लोग शामिल थे।

यादव ने कहा, "जारी जांच में, उसके मास्टरमाइंड के साथ चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।"

डीजीपी ने बताया कि चहल ने विकास कुमार नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज का वॉलेट एड्रेस दिखाने का दावा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारत अधिक खबरें

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान