लाइव न्यूज़ :

Illegal mining: विदेशी निर्मित हथियार, 300 से अधिक कारतूस, 100 से अधिक शराब की बोतलें, 5 करोड़ रुपये नकद और 5 किग्रा सोने और चांदी बरामद, दिलबाग सिंह पर नकेल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 5, 2024 11:41 IST

Haryana Illegal mining: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ छापेमारी के दौरान विदेश निर्मित हथियार, लगभग 300 कारतूस, पांच करोड़ रुपये नकद और 100 से अधिक शराब की बोतलें बरामद की हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे ई-कन्वेंस घोटाले के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और अन्य से जुड़े 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की थी।आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Haryana Illegal mining:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह पर शिकंजा कस दिया है। परिसर से विदेशी निर्मित हथियार, 300 से अधिक कारतूस, 100 से अधिक शराब की बोतलें, 5 करोड़ रुपये नकद और लगभग 5 किलोग्राम बुलियन (वजन के अनुसार सोने या चांदी) बरामद किए हैं।

आईएनएलडी के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों पर अवैध खनन मामले और ई-कन्वेंस घोटाले के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है। ईडी ने गुरुवार को हरियाणा कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और अन्य से जुड़े 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की थी।

ये तलाशी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़, करनाल और यमुनानगर में कई स्थानों पर की गई। गौरतलब है कि दिलबाग सिंह यमुनानगर के पूर्व विधायक हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने हरियाणा के यमुनानगर जिले में कथित अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले में बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक सिंह और सोनीपत से कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार के खिलाफ छापेमारी शुरू की थी।

सूत्रों ने बताया कि सिंह और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों से लगभग पांच करोड़ रुपये नकद, कथित ‘‘अवैध’’ विदेशी निर्मित हथियार, लगभग 300 कारतूस, 100 से अधिक शराब की बोतलें, चार-पांच किलोग्राम सोना और भारत और विदेशों में संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। उनके सहयोगी सूत्रों ने ये जानकारी दी। उन्होंने जानकारी दी कि कुछ स्थानों पर तलाशी जारी है।

धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में दोनों नेताओं और संबंधित इकाइयों के लगभग 20 परिसरों पर छापेमारी की गई। धन शोधन का ये मामला पिछले दिनों यमुनानगर और आसपास के जिलों में हुए कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गईं हरियाणा पुलिस की कई प्राथमिकियों से सामने आया है।

ये प्राथमिकियां पट्टा समाप्ति और अदालत के आदेश के बाद भी पूर्व में हुए पत्थर, बजरी और रेत के कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गई थीं। केंद्रीय एजेंसी राजस्व और करों के संग्रह को आसान बनाने और खनन क्षेत्रों में कर चोरी को रोकने के लिए 2020 में हरियाणा सरकार द्वारा लाई गई ऑनलाइन योजना में कथित धोखाधड़ी की भी जांच कर रही है।

टॅग्स :हरियाणाइंडियन नेशनल लोक दलप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला