लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: बबीता फोगाट के चुनावी 'दंगल' में उतरने से दिलचस्प हुई दादरी की जंग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 15, 2019 09:09 IST

Babita Phogat: दादरी विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही बबीता फोगाट के आने से इस सीट पर रोचक हुआ मुकाबला

Open in App
ठळक मुद्देबबीता फोगाट दादरी से लड़ रही हैं बीजेपी के टिकट पर चुनावबबीता को इस सीट से जेजेपी के सतपाल सांगवान, कांग्रेस के नृपेंद्र सिंह से मिल रही टक्कर

चरखी दादरी। एजेंसी हरियाणा के दादरी विधानसभा सीट पर पहलवान बबीता फोगाट के चुनावी 'दंगल' में उतरने से लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है। भाजपा उम्मीदवार बबीता जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के सतपाल सांगवान और कांग्रेस के नृपेंद्र सिंह जैसे कद्दावर नेताओं के खिलाफ मैदान में हैं। ये दोनों ही नेता पूर्व में दादरी सीट पर दो हजार से कम मतों के अंतराल से विजयी हो चुके हैं। 

बबीता फोगाट 'दंगल' फिल्म के बाद देश के हर घर का जाना-पहचाना नाम बन गई थीं। राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता बबीता का कहना है, ''जब-जब मैं पदक लेकर घर लौटी तो मुझे यहां बहुत अधिक प्यार और सम्मान मिला। अब जब मैं राजनीति के दंगल में आ गई हूं तो मुझे उसी तरह के प्यार और समर्थन की जरूरत है।''

बबीता कहती हैं, ''यहां हर कोई मुझसे अपनी पुत्री जैसा व्यवहार करता है और इससे मैं अभिभूत हूं।'' अर्जुन पुरस्कार विजेता का कहना है कि खेलों की तरह वह राजनीति में भी अच्छा करेंगी और इस क्षेत्र में महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करेंगी। दादरी विधानसभा सीट से कुल 17 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

चरखी दादरी पर बबीता को चुनौती देने वालों में सोमबीर भी शामिल हैं, जो पिछली बार बहुत कम मतों से हार गए थे। भाजपा द्वारा इस बार टिकट न दिए जाने पर वह अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। 

90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। इन चुनावों में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रे, इंडियन नेशनल लोकदल समेत अन्य विपक्षी दलों से है।

टॅग्स :बबीता फोगाटभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारतक्षेत्रीय पार्टियों के लिए गंभीर संक्रमण काल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र