लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में सबसे अमीर प्रत्याशी कौन, 417 करोड़ के मालिक ये प्रत्याशी, यहां देखें टॉप-10 उम्मीदवारों की सूची

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 14, 2024 14:42 IST

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देफोर्ब्स इंडिया ने सावित्री जिंदल को देश की सबसे अमीर महिला घोषित किया है।ओपी जिंदल की विधवा 74 वर्षीय सावित्री जिंदल निर्दलीय चुनाव पड़ रही हैं। आदित्य सुरजेवाला, भाजपा की श्रुति चौधरी चुनावी मैदान में है। 

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होने वाला है और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस, आप, इनेलो-बसपा और जजपा के बीच है। बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद लगाई है। भाजपा के कुरूक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल ने हिसार सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। फोर्ब्स इंडिया ने इस साल सावित्री जिंदल को देश की सबसे अमीर महिला घोषित किया है। कुल संपत्ति 29.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

प्रमुख उद्योगपति ओपी जिंदल की विधवा 74 वर्षीय सावित्री जिंदल निर्दलीय चुनाव पड़ रही हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला, भाजपा की श्रुति चौधरी चुनावी मैदान में है। इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) के नेता अभय चौटाला ने ऐलनाबाद से ताल ठोका है।

Haryana Assembly Election 2024: भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु 417 करोड़ के मालिक

हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और नारनौंद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु 417 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति के साथ पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार 56 वर्षीय कैप्टन अभिमन्यु ने अपनी चल संपत्ति 369.03 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 47.96 करोड़ रुपये घोषित की है।

जिसमें उनकी पत्नी की संपत्ति भी शामिल है। हरियाणा के पूर्व वित्तमंत्री के हलफनामे के अनुसार उनके पास 1.1 लाख रुपये नकद हैं, लेकिन उन्होंने बांड, डिबेंचर और शेयरों में 251 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। कैप्टन अभिमन्यु के पास 21.53 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान हैं।

Haryana Assembly Election 2024: 26.48 करोड़ रुपये के मालिक हैं पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हिसार सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरीं सावित्री जिंदल ने अपनी संपत्ति 270 करोड़ रुपये घोषित की है। सावित्री (76) ने अपनी चल संपत्ति 190 करोड़ और अचल संपत्ति 80 करोड़ रुपये घोषित की है। उनके हलफनामे के अनुसार उनके पास कोई कार नहीं है। वह कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां और प्रसिद्ध उद्योगपति दिवंगत ओ.पी. जिंदल की पत्नी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनावी हलफनामे में कुल 26.48 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जिसमें उनकी पत्नी की संपत्ति भी शामिल है। उनके पास कोई वाहन नहीं है, लेकिन 1.32 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 23.25 लाख रुपये मूल्य की चांदी है।

Haryana Assembly Election 2024: अभय सिंह चौटाला ने 61 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित किया

इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के नेता अभय सिंह चौटाला ने चुनावी हलफनामे में कुल 61 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है जिसमें उनकी पत्नी की संपत्ति भी शामिल है। जननायक जनता पार्टी के नेता और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास कुल 82.08 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें उनकी पत्नी की संपत्ति भी शामिल है।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कैप्टन अभिमन्युBJPकांग्रेसओ पी जिंदलसावित्री जिंदलनवीन जिंदलभूपेंद्र सिंहBhupendra Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला