लाइव न्यूज़ :

कोविड के बावजूद दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार महाकुंभ: तीरथ सिंह

By भाषा | Updated: April 7, 2021 02:30 IST

Open in App

देहरादून, छह अप्रैल उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को कहा कि महामारी के बावजूद इस वर्ष का महाकुंभ दिव्य और भव्य होगा।

हरिद्वार में महाकुंभ-2021 हेतु 153.73 करोड़ रुपये की 31 विकास योजनाओं का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि महाकुंभ 12 साल में एक बार होता है । हरिद्वार कुंभ को ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व का बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भव्य और दिव्य होना चाहिए परंतु साथ ही साथ कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन भी होना चाहिए ।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कहा कि कुंभ स्नान के लिए जिन लोगों ने 12 वर्ष पूर्व मन्नत मांगी थी, वे हरिद्वार और ऋषिकेश के घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में साधु संतों और अखाड़ों की हर सुविधा का ख्याल रखा जायेगा जिसके लिए सरकार दिन रात जुटी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला