लाइव न्यूज़ :

Hardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

By संदीप दाहिमा | Updated: December 6, 2025 12:56 IST

हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत रामनगर स्थित श्याम जी दोना-पत्तल फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Open in App
ठळक मुद्देHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत रामनगर स्थित श्याम जी दोना-पत्तल फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करीब सुबह 7 बजे उठे घने काले धुएं ने देखते ही देखते आसपास का वातावरण ढक लिया और लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन सदर से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलने लगी। जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हालात पर काबू पाने के लिए सवायजपुर और संडीला से भी एक-एक अतिरिक्त फायर टेंडर बुलाया गया। इस तरह कुल चार दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही फैक्ट्री परिसर से सिलेंडर फटने जैसी तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे आसपास के घरों और दुकानों में भय का माहौल बन गया। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भिजवा दिया।

टॅग्स :हरदोईआगअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र