लाइव न्यूज़ :

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल कंपनियों से तेल के दाम कम करने का किया आग्रह

By रुस्तम राणा | Updated: January 22, 2023 19:06 IST

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, मैं तेल कंपनियों से अनुरोध करता हूं कि अगर अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें नियंत्रण में हैं और उनकी कंपनियों की अंडर-रिकवरी बंद हो गई है तो भारत में भी तेल की कीमतें कम करें।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री ने कहा, कंपनियों की अंडर-रिकवरी बंद हो गई है तो भारत में भी तेल की कीमतें कम करेंपुरी ने उन राज्य सरकारों पर निशाना साधा जहां केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क घटाने के बावजूद तेल की कीमतों में कटौती नहीं कीवाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान पुरी ने कहा था कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है

नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल कंपनियों से तेल के दाम कम करने का आग्रह किया है। रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैं तेल कंपनियों से अनुरोध करता हूं कि अगर अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें नियंत्रण में हैं और उनकी कंपनियों की अंडर-रिकवरी बंद हो गई है तो भारत में भी तेल की कीमतें कम करें। 

पुरी ने उन राज्य सरकारों पर निशाना साधा जहां केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क घटाने के बावजूद तेल की कीमतों में कटौती नहीं की गई है। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय मूल्य वृद्धि के बावजूद, हम तेल की कीमतों का प्रबंधन कर सके क्योंकि केंद्र ने नवंबर 2021 और मई 2022 को उत्पाद शुल्क घटा दिया। कुछ राज्य सरकारों ने इसके बावजूद वैट कम नहीं किया और वहां भी अब भी तेल की कीमत अधिक है। 

इससे पहले आज वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान पुरी ने कहा था कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत घरेलू तेल और गैस की खोज को आगे बढ़ा रहा है, अपने आयात आधार में विविधता ला रहा है, वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों में परिवर्तित हो रहा है, और ऊर्जा सुरक्षा के मार्ग के रूप में गैस और हरित हाइड्रोजन का उपयोग कर रहा है।

टॅग्स :हरदीप सिंह पुरीपेट्रोल का भावडीजल का भावPetroleum Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा