लाइव न्यूज़ :

Har Ghar Tiranga: 140 करोड़ देशवासी संकल्पित, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, सीएम योगी बोले-राष्ट्रवाद की भावना पहुंच रही घर-घर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2025 14:35 IST

Har Ghar Tiranga Independence Day 2025: कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित राज्य के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देHar Ghar Tiranga Independence Day 2025: सेनानियों, क्रांतिकारियों और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताया। Har Ghar Tiranga Independence Day 2025: हमारा देश आज़ादी के 78 वर्ष पूरे कर रहा है और अमृत काल में प्रवेश कर चुका है।Har Ghar Tiranga Independence Day 2025: हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम इसे फलते-फूलते देख रहे हैं।

Har Ghar Tiranga Independence Day 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य की राजधानी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की और इसे राष्ट्रीय गौरव तथा स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताया। स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले कालिदास मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित राज्य के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। जनसमूह को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशभक्ति के संदेश को घर-घर पहुँचाने के आह्वान के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा देश आज़ादी के 78 वर्ष पूरे कर रहा है और अमृत काल में प्रवेश कर चुका है।

प्रत्येक भारतीय को संविधान, राष्ट्रीय प्रतीकों, महान क्रांतिकारियों और विभूतियों के प्रति सम्मान और समर्पण का भाव रखना चाहिए। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के आह्वान पर, राष्ट्रवाद की यह भावना घर-घर पहुंच रही है और हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम इसे फलते-फूलते देख रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक मार्च नहीं है, बल्कि भारत माता, महान नेताओं, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति भी है। उन्होंने कहा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ हर गाँव, कस्बे और ज़िले में यह यात्रा सभी के लिए एक मिसाल कायम कर रही है।’’

लोगों से उत्साहपूर्वक इसमें भाग लेने का आग्रह करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘देश और हमारे सैनिकों के प्रति हमारे गौरव और सम्मान के प्रतीक के रूप में हर भारतीय घर में तिरंगा फहराया जाना चाहिए। दुनिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना की वीरता देखी है और आज, जब दुनिया भारत की ताकत से चकित है।

तो यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम स्वार्थ से ऊपर उठकर और राष्ट्र के लिए खुद को समर्पित करके देश के सम्मान को बनाए रखें।’’ उन्होंने कहा कि इस अवसर का उपयोग उन ताकतों को बेनकाब करने के लिए भी किया जाना चाहिए जो जाति, क्षेत्र, धर्म, भाषा या अन्य आधारों पर समाज को बांटने की कोशिश करती हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

‘हर घर तिरंगा’ : अमित शाह ने घर पर तिरंगा फहराया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कहा कि यह पहल एक जन आंदोलन बन गई है जो देशभक्ति की भावना को मजबूत करती है। ‘हर घर तिरंगा’ एक अभियान है जो ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तत्वावधान में लोगों को भारत की आजादी के उपलक्ष्य में तिरंगा घर लाने और उसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज हैशटैग ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर तिरंगा फहराया।’’

उन्होंने अपनी पत्नी सोनल के साथ ध्वज फहराया। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल बनाने वाला जन-अभियान बन गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह अभियान दर्शाता है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से जिस आजाद भारत का सपना साकार किया था।

उसे विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासी संकल्पित हैं।’’ इस पहल का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। यह अभियान इस विचार से उपजा है कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ लोगों का रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से ज्यादा औपचारिक और संस्थागत रहा है।

टॅग्स :हर घर तिरंगास्वतंत्रता दिवसयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र