लाइव न्यूज़ :

12वीं बोर्ड में पढ़ाया जा रहा- रावण ने नहीं बल्कि भगवान राम ने किया था सीता का अपहरण

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 1, 2018 16:11 IST

सीता का अपहरण रावण ने नहीं, राम ने किया था, ये वाक्य किताब 'इंट्रोडक्शन टु संस्कृत लिट्रेचर' के पृष्ठ संख्या 106 पर लिखा गया है।

Open in App

गांधीनगर, 1 जून:  गुजरात के स्कूलों में 12वीं की संस्कृत विषय के लिए आई किताबों में एक ऐसा तथ्य लिखा हुआ है, जिससे हर कोई हैरान हो गया है। असल में इस किसाब में लिखा हुआ है कि सीता का अपहरण लंका पति रावण ने नहीं बल्कि राजा राम ने किया था। मामला चर्चा में आने के बाद अधिकारियों ने ये कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया है कि किताब का गलत अनुवाद हो गया है। 

सीता का अपहरण रावण ने नहीं, राम ने किया था, ये वाक्य किताब 'इंट्रोडक्शन टु संस्कृत लिट्रेचर' के पृष्ठ संख्या 106 पर लिखा गया है। यहां राम द्वारा सीता का अपहरण कर लिए जाने के बाद लक्ष्मण द्वारा राम को दिए गए संदेश का दिल छू जाने वाला वर्णन किया गया है।' गौरतलब है कि यहां राम की जगह रावण लिखा जाना चाहिए था। 

यूपी: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिया विचित्र बयान, कहा- टेस्ट ट्यूब तकनीक से पैदा हुई सीता जी

वहीं गुजराती टेक्सटबुक में छपे कालिदास के काव्य 'रघुवंशम' में यह बात सही लिखी हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया को रिटायर्ड संस्कृत प्रोफेसर वसंत भट्ट ने बताया कि यह तो सर्वज्ञात है कि सीता का अपहरण राम ने नहीं रावण ने किया था और 'रघुवंशम' में भी यही लिखा गया है।

इस बारे में जब गुजरात स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल टेक्स्टबुक्स के एग्जिक्यूटिव प्रेजिडेंट डॉ. नितिन पेठानी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। हालांकि, बाद में उन्होंने गलती मान ली है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज