लाइव न्यूज़ :

Gujarat Board Class 10 Result 2024: पिता बेचते हैं 'पानीपूरी' बेटी बनना चाहती है डॉक्टर, पूनम ने 10वीं में लिए 99.72 फीसदी अंक

By धीरज मिश्रा | Updated: May 13, 2024 15:32 IST

Gujarat Board Class 10 Result 2024: गुजरात के वडोदरा में पानीपूरी बेचने वाले शख्स की बेटी ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में परचम लहराया है।

Open in App
ठळक मुद्दे11 मई को गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परिणाम जारी हुआबोर्ड परीक्षा के परिणाम में पूनम कुशवाहा ने 99.72 अंक हासिल किएपूनम के पिता परिवार चलाने के लिए पानीपूरी बेचते हैं

Gujarat Board Class 10 Result 2024:गुजरात के वडोदरा में पानीपूरी बेचने वाले शख्स की बेटी ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में परचम लहराया है। 10वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम में पूनम कुशवाहा ने 99.72 अंक हासिल किए। पूनम के पिता परिवार चलाने के लिए पानीपूरी बेचने का काम करते हैं। बेटी की इस कामयाबी पर उन्हें बेहद ही खुशी है। बताते चले कि गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) द्वारा 11 मई को 10वीं क्लास का परिणाम जारी किया था। 

पिता 25 साल से बेच रहे हैं पानीपूरी 

इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, पूनम के पिता प्रकाश कुशवाहा अपने परिवार चलाने के लिए गत 25 वर्षों से वडोदरा में पानीपूरी बेच रहे हैं। पूनम ने कई वर्षों तक अपने पिता के व्यवसाय में और अपनी मां की घर के कामों में मदद की है, साथ ही अपनी पढ़ाई को संतुलित करने में कभी असफल नहीं हुई। पिता के साथ मिलकर पूनम ने कई इलाकों में पानीपूरी का ठेला लगाया।

वहीं, जब भी काम से थोड़ा आराम मिलता वह पढ़ने बैठ जाती। इस दौरान अतिरिक्त काम और वित्तीय चुनौतियों का सामना करने के बावजूद पूनम में पढ़ाई के प्रति समर्पण गजब का था। माता-पिता के छोटे व्यवसाय में मदद करने से लेकर अपने खाली समय में लगन से पढ़ाई करने तक पूनम की कड़ी मेहनत रंग लाई और उन्होंने जीएसईबी एसएससी परिणाम 2024 में शीर्ष अंक हासिल किया। 

पूनम भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं

पूनम ने बताया कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में वह अपना करियर देखती हैं। पूनम अब आगे की पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत करने का वादा भी खुद से करती हैं। वहीं, उनकी कामयाबी से परिवार में खुशी की लहर के साथ उन्होंने कई लोगों को प्रेरणा देने के काम भी किया जो चुनौतियों के बीच बच्चों को पढ़ाई करने से वंचित कर देते हैं।

टॅग्स :गुजरातजीएसबीई एसएसई गुजरात बोर्ड २०१९जीएसईबी गुजरात बोर्ड एचएससी परिणाम २०१९परिणाम दिवससीबीएसईसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र