लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर मानवीय तरीके से प्रतिक्रिया दे सरकार: देवगौड़ा

By भाषा | Updated: August 17, 2021 17:04 IST

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने मंगलवार को कहा कि भारत को अफगानिस्तान में हो रहे घटनाक्रम पर “मानवीय तरीके” से प्रतिक्रिया देनी चाहिए और हमारे पड़ोस में दोस्ती तथा शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक स्वतंत्र नीति विकसित करनी चाहिए। देवगौड़ा ने ट्वीट किया, “अफगानिस्तान से आ रही खबरों से पता चल रहा है कि वहां डर और अनिश्चितता व्याप्त है। भारत और पूरे क्षेत्र के लिए यह कठिन समय है। हमें मानवीय तरीके से प्रतिक्रिया देनी चाहिए और पड़ोस में शांति को बढ़ावा देने के लिए स्वतंत्र नीति बनानी चाहिए।” अफगान राजधानी में बिगड़ते हुए सुरक्षा हालात के मद्देनजर भारत ने मंगलवार को काबुल से अपने राजदूत और अन्य कर्मचारियों को सैन्य विमान के जरिये वापस लाने का प्रबंध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज