लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर ऑक्सीजन हादसाः आठ महीने बाद जेल से बाहर आए डॉक्टर कफील, सुनाई आपबीती

By भाषा | Updated: April 29, 2018 08:25 IST

अगस्त 2017 में 60 से अधिक बच्चों की ऑक्सीजन की कथित कमी के चलते अस्पताल में मौत हो गयी थी।

Open in App

गोरखपुर, 28 अप्रैलः बीआरडी मेडिकल कालेज में पिछले साल ऑक्सीजन की कथित कमी की वजह से बच्चों की मौत होने के सिलसिले में कार्रवाई का सामना करने वाले डॉ कफील खां आज जेल से बाहर आ गये। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में खां नोडल अधिकारी थे। जेल अधीक्षक ने बताया कि खां को शनिवार शाम जेल से रिहा कर दिया गया क्योंकि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को उनकी जमानत मंजूर कर ली थी। आवश्यक प्रक्रिया के कारण रिहा करने में विलंब हुआ।

यह भी पढ़ेंः कुशीनगर हादसे से रेलवे ने झाड़ा पल्ला, लगे 'योगी मुर्दाबाद' के नारेः 10 बड़ी अपडेट्स

डॉक्टर कफील ने जेल से बाहर आने के बाद कहा कि माननीय उच्च न्यायालय ने स्पष्ट कहा है कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। पिछले आठ महीने में उनके परिवार ने क्या कुछ सहा है, सबको पता है। उन्होंने कहा, 'मुझे पता नहीं कि मेरी गलती क्या है। कोई पिता, कोई डाक्टर और कोई हिन्दुस्तानी क्या ऐसा कर सकता है। कभी नहीं।' 

यह भी पढ़ेंः यूपीः गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में लगी आग, कई दस्तावेज जलकर खाक

यह पूछे जाने पर कि घटना के लिए दोषी कौन है, खां ने कहा कि वह इसका जिक्र अपने पत्र में कर चुके हैं। गौरतलब है कि खां ने पत्र में कहा था कि आक्सीजन आपूर्तिकर्ता को भुगतान नहीं हुआ था क्योंकि इसके लिए धन जारी नहीं किया गया था। अगस्त 2017 में 60 से अधिक बच्चों की ऑक्सीजन की कथित कमी के चलते अस्पताल में मौत हो गयी थी।

टॅग्स :गोरखपुरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई