लाइव न्यूज़ :

मिर्जा गालिब के 220वें जन्मदिन पर गूगल ने समर्पित किया खास डूडल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 27, 2017 09:22 IST

गूगल ने आज अपना डूडल उर्दू के इस महान मिर्जा गालिब को समर्पित किया है।

Open in App

महान शायर मिर्जा गालिब की  आज 220वीं जयंती है।  गूगल ने आज अपना डूडल उर्दू के इस महान शायर को समर्पित किया है। मिर्जा का जन्म 27 दिसंबर 1797 को मुगल शासक बहादुर शाह के शासनकाल के दौरान आगरा के एक सैन्य परिवार में हुआ था। उन्होंने फारसी, उर्दू और अरबी भाषा की पढ़ाई की थी। मिर्जा गालिब का पूरा नाम मिर्जा असल-उल्लाह बेग खां था।  गूगूल डूडल में मिर्जा हाथ में पेन और पेपर के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं और उनके बैकग्राउंड में बनी इमारत मुगलकालीन वास्तुकला के दर्शन करा रही है। 

कौन थे मिर्जा गालिब

छोटी उम्र में ही गालिब के पिता की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उनके चाचा ने उन्हें पाला, लेकिन उनका साथ भी लंबे वक्त तक नहीं रहा। चाचा के बाद उनकी परवरिश नाना-नानी ने की। गालिब का विवाह 13 साल की उम्र में उमराव बेगम से हो गया था। शादी के बाद वे दिल्ली आ गए और उनकी पूरी जिंदगी यहीं बीती। वह 11 वर्ष की उम्र से शेर कहने लगे थे। 

सन् 1841 में गालिब की गजलों का पहला संग्रह दीवान-ए-गालिब के नाम से प्रकाशित हुआ। 1869 में इस अदीब का इंतकाल हो गया।कहते थे कुछ लोग हैं जिनकी रोजी-रोटी उन जैसे इंसानों से ही चलती है, फिर क्‍यों ऐसे लोगों को क्‍यों बेरोजगार कर उनके पेट पर लात मारी जाए। गालिब का कहना था कि जरूरत थैले की हो तो बोरा मांगो, निराश नहीं होगे। 

टॅग्स :मिर्जा गालिबगूगलडूडलबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र