लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2023: 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने तैयार किया खास डूडल, कुछ इस अंदाज में दी बधाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 26, 2023 07:37 IST

गूगल डूडल आर्टवर्क में इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस परेड, सीआरएफपी की मार्चिंग टुकड़ी और मोटरसाइकिल सवारों को दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत गुरुवार को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।गूगल ने एक शानदार डूडल के जरिए देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।1950 में इसी दिन संविधान को अपनाने के साथ भारत ने खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित किया।

नई दिल्ली: भारत गुरुवार को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में गूगल ने एक शानदार डूडल के जरिए देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। अपने होमपेज पर गूगल ने अहमदाबाद के कलाकार पार्थ कोथेकर द्वारा तैयार किए गए हैंड कट पेपर आर्टवर्क को बतौर डूडल जगह दी है। डूडल आर्टवर्क में इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस परेड, सीआरपीएफ के मार्चिंग दस्ते और मोटरसाइकिल सवारों को दिखाया गया है।

डूडल आर्टवर्क में राष्ट्रपति भवन भी दिखाया गया है। बता दें कि 1950 में इसी दिन संविधान को अपनाने के साथ भारत ने खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित किया। इस वर्ष का गणतंत्र दिवस भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। दरअसल, इस बार भारत न सिर्फ अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है बल्कि देश को जी20 की अध्यक्षता भी मिली है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जी20 की अध्यक्षता संभालने के लिए भारत की सराहना की और इसे लोकतंत्र और बहुपक्षवाद को बढ़ावा देने का अवसर बताया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी इस वर्ष के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। वो भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना की रेजीमेंटों द्वारा शानदार परेड देखेंगे।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसगूगल डूडलभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज