लाइव न्यूज़ :

खुशखबरीः 75 कॉलेज, 18899 सीटों को मंजूरी, बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने की घोषणा, जानिए हर विश्वविद्यालय में सीटों की संख्या

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2021 16:15 IST

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में उच्च शिक्षा में जीईआर बढ़ाने की जरूरत पर लगातार जोर दे रहे हैं और इस संबंध में यह फैसला महत्त्वपूर्ण है। इससे सुनिश्चित होगा कि विद्यार्थियों को कॉलेजों में सीट के अभाव में भटकना नहीं पड़ेगा।”

Open in App
ठळक मुद्देकिसी कॉलेज में दाखिला लेने में कोई समस्या नहीं होगी।तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के 11 कॉलेजों में 3,448 सीटें जोड़ी गई हैं।कॉलेजों में शिक्षकों की स्वीकृत संख्या भी बहुत जल्द बढ़ाई जाएगी। 

पटनाः बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा में छात्रों के सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) को बढ़ाने के लिए, राज्य के 75 कॉलेजों में अतिरिक्त 18,899 सीटों को मंजूरी दी है।

 

यहां जारी एक बयान में, बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में उच्च शिक्षा में जीईआर बढ़ाने की जरूरत पर लगातार जोर दे रहे हैं और इस संबंध में यह फैसला महत्त्वपूर्ण है। इससे सुनिश्चित होगा कि विद्यार्थियों को कॉलेजों में सीट के अभाव में भटकना नहीं पड़ेगा।”

उन्होंने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा की वांछित प्रगति और विकास को सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की लगातार बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सीटों को बढ़ाया गया है। साथ ही कहा कि प्लस टू (कक्षा 12) की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को अपने राज्य के किसी कॉलेज में दाखिला लेने में कोई समस्या नहीं होगी।”

दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों में फैले ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के तहत 41 कॉलेजों में अधिकतम 10,200 सीटें जोड़ी गई हैं, इसके बाद जेपी विश्वविद्यालय (छपरा) के 19 कॉलेजों में 4,736 सीटें और तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के 11 कॉलेजों में 3,448 सीटें जोड़ी गई हैं।

पटना विश्वविद्यालय के चार कॉलेजों में, 505 सीटें बढ़ाई गई हैं जिनमें पटना कॉलेज में 180 सीटें, पटना वीमेंस कॉलेज में 260 सीटें और पटना साइंस कॉलेज में 60 सीटें शामिल हैं। पटना में कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट को 15 अतिरिक्त सीटें मिली हैं। शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन कॉलेजों में शिक्षकों की स्वीकृत संख्या भी बहुत जल्द बढ़ाई जाएगी। 

टॅग्स :एजुकेशनबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?