लाइव न्यूज़ :

गोवा चुनावः दलों को उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि प्रकाशित करानी होगी,आयोग ने कहा

By भाषा | Updated: December 22, 2021 15:44 IST

Open in App

पणजी,22 दिसंबर निर्वाचन आयोग ने गोवा विधानसभा चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से कराने का भरोसा दिलाते हुए बुधवार को कहा कि राजनीतिक दलों को अपने उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि समाचार पत्रों, टेलीविजन चैनल और अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करनी होगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजनीतिक दलों को यह कारण भी बताना होगा कि उन्होंने उस उम्मीदवार का चयन क्यों किया और वे एक साफ सुथरी छवि वाला उम्मीदवार क्यों नहीं ढूंढ सकें। ’’

निर्वाचन आयोग का दल आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों की समीक्षा करने को लेकर गोवा में है।

चंद्रा ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने 80 साल से अधिक आयु के लोगों के घर से मतदान करने की सुविधा शुरू की है।

उन्होंने गोवा में 80 साल से अधिक आयु के करीब 30,00 लोगों के होने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘80 साल से अधिक आयु के लोगों के घर पर मतदान करने की यह सुविधा वैकल्पिक है, यदि वे मतदान केंद्र जाना चाहें तो जा सकते हैं।’’ उन्होंने बताया कि घर पर मतदान की वीडियोग्राफी की जाएगी।

चंद्रा ने कहा कि मौजूदा गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च 2022 को समाप्त होने वाला है।

उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष , शांतिपूर्ण , प्रलोभन मुक्त और कोविड-19 मुक्त चुनाव कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में 11.56 लाख कुल मतदाता हैं।’’ उन्होंने बताया कि कुल 1,722 मतदान केंद्र होंगे, जिनमें करीब 100 मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिला चुनाव कर्मी होंगी।

चंद्रा ने कहा कि संसद में चुनाव सुधार विधेयक पारित होने के मद्देनजर (मतदाता सूची से) एक भी नाम नहीं हटेगा। उन्होंने कहा, ‘‘आधार कार्ड और वोटर कार्ड को जोड़ने की खास वजह है। इसके बाद मतदाता सूची साफ सुथरी हो जाएगी। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि आपको विकल्प दिये बगैर नाम नहीं हटाया जाएगा। पूर्ण सुरक्षा (विधेयक में) दी गई। ये सुधार पिछले 25 साल से लंबित थे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप अन्य लोगों को कह सकते हैं कि यह 1951 के बाद से सबसे महत्वपूर्ण सुधार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला