लाइव न्यूज़ :

उच्च शिक्षा निदेशक के साथ हुई बातचीत का विवरण दें : डीयू ने 12 कॉलेज के प्राचार्यों से कहा

By भाषा | Updated: November 8, 2021 01:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शहर की सरकार द्वारा पूर्ण रूप से वित्त पोषित 12 कॉलेजों के प्राचार्यों और उच्च शिक्षा निदेशक के बीच हुई बातचीत का ब्योरा मांगा है।

यह कार्रवाई दिल्ली सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए आरोपों के मद्देनजर की गई है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह को लिखे पत्र में सरकार ने उनसे दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित 12 कॉलेजों के प्राचार्यों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

विभाग ने उन पर वित्तपोषण के मुद्दों पर "शिक्षकों को उकसाने" और "प्रतिकूल शिक्षा वातावरण बनाने" का आरोप लगाया।

पत्र में कहा गया, "समय पर यूसी (उपयोग प्रमाण पत्र) प्रदान करने, सहायता की पद्धति की शर्तों का पालन करने, खातों को ठीक से प्रबंधित करने, आंतरिक संसाधनों के सृजन के लिए तंत्र विकसित करने के बजाय, प्रधानाध्यापकों ने शिक्षकों और कर्मचारियों को भाषणों से उकसाया, एक प्रतिकूल शैक्षिक वातावरण बनाया। प्राचार्य अपने नेतृत्व की भूमिका में रहते हुए प्रतिकूल आलोचनात्मक और शर्मनाक तरीकों का नेतृत्व कर रहे हैं।”

इस पत्र के बाद, दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक रजिस्ट्रार (कॉलेज) ने प्राचार्यों को पत्र लिखा और उनसे उच्च शिक्षा निदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ हुए सभी संवाद का ब्योरा देने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

क्रिकेटस्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल?, 348 खिलाड़ियों की सूची, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला