लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में चलती ट्रेन में युवती की हत्या

By भाषा | Updated: June 2, 2021 01:47 IST

Open in App

सीहोर, एक जून मध्य प्रदेश के सीहोर में मंगलवार रात चलती ट्रेन में हमलावरों ने 21 वर्षीय एक युवती का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

सीहोर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस एस चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना इंदौर-बिलासपुर ट्रेन में सीहोर रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर पहले हुई। मृत युवती की पहचान मुस्कान हादा के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि यात्रा कर रहे लोगों ने चलती ट्रेन में चिल्लाने की आवाज सुनी और तभी युवती अपनी सीट की तरफ भागती हुई आई और गिर पड़ी।

चौहान ने बताया कि मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, आरोपी पहले ही फरार हो चुके थे।

उन्होंने कहा कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला